फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Students protested by selling lemonade and polishing boots

नींबू पानी बेच और बूट पालिश कर विद्यार्थियों ने किया रोष प्रदर्शन

Thu, 09 Jun 2022 10:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Students protested by selling lemonade and polishing boots
लुधियाना। गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी गडवासू के स्टूडेंट्स का वीरवार को चौथे दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान स्टूडेंट्स ने गांधी गिरी का रास्ता अपनाया। बैचलर आफ वेटरनरी साइंस व पशुपालन 2017 बैच के स्टूडेंट्स ने गेट नंबर पांच के बाहर बूट पालिश की और नींबू पानी बेचा। हालांकि कुछ स्टूडेंट्स धरना लगाकर बैठे रहे, जबकि बूट पालिश के स्टाल पर चार-चार विद्यार्थी बैठते गए। सुबह 9:30 बजे से विद्यार्थियों ने स्टॉल्स लगा पैसे कमाए। विद्यार्थियों की एक ही मांग है कि उनका इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

स्टूडेंट्स ने बताया कि फिलहाल उन्हें 6200 रुपये प्रति माह दिया जा रहा है, जबकि अन्य राज्यों में यह भत्ता 15 से 25 हजार रुपये के बीच दिया जाता है। बूट पालिश का स्टाल लगाकर बैठे विद्यार्थी अभिनव, अमनदीप, योगेश और ओजस्वी ने कहा कि जो भी उनके स्टाल पर बूट पालिश करवाने आ रहा है, उनसे दस रुपये लिए जा रहे हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि सुबह 11 बजे तक वह 500 रुपये कमा चुके हैं। इसी तरह नींबू पानी और मैगी के स्टाल पर सुबह साढ़े 11 बजे तक विद्यार्थियों ने 1500 रुपये कमा लिए थे। विद्यार्थियों ने कहा कि दोपहर एक बजे तक वह स्टाल्स लगाकर कमाई करेंगे। हालांकि रोजाना की इंटर्नशिप में उन्हें बहुत कम पैसे मिल रहे हैं और इस तरह से बूट पालिश, नींबू पानी, मैगी का स्टाल लगाकर वह ज्यादा कमाई कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी गई, तब तक वह धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed