Ludhiana News: पेपर अच्छा न होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी छात्रा
घर में फंदा लगाया गया है। थाना डिवजीन-तीन की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में पुरानी माधोपुरी इलाके में रहने वाली एक निजी स्कूल की छात्रा सिमटी सूद (18) ने पेपर अच्छा न होने की वजह से घर में आकर फंदा लगा लिया। स्कूल से पेपर देकर आने के बाद छात्रा अपनी मां से मिली। उसने अपनी मां को भी बताया था कि उसका पेपर अच्छा नहीं हुआ।
इसके बाद वह कमरे में चली गई और काफी समय तक बाहर नहीं निकली। जब उसकी मां कमरे में गई तो अंदर शव लटक रहा था। थाना डिवजीन-तीन की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
सिमटी सूद के पिता कारोबारी हैं और वह एक निजी स्कूल में 12वीं कॉमर्स की छात्रा थी। शुक्रवार को अर्थशास्त्र का पेपर था। पेपर देकर आने के बाद वह मां से मिली और मां को बताया कि उसका पेपर आज अच्छा नहीं हुआ है। उसकी मां ने उसे समझाया और अंदर भेज दिया। पेपर अच्छा न होने की वजह से परेशान सिमटी ने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी।
मानसिक परेशान युवक ने निगला जहर
मानसिक परेशानी के चलते गांव सिंधवाबेट निवासी हरमनजीत सिंह (20) ने दो दिन पहले घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। शनिवार को डीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना लाडोवाल के अंतर्गत आती चौकी हंबड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।