फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Speeding Thar went out of control in Chowda Bazar in Ludhiana

Punjab: लुधियाना में तेज रफ्तार थार का कहर, शॉपिंग करने आए दो भाइयों को रौंदा, CCTV में कैद हुआ हादसा

Mon, 13 Feb 2023 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 04:59 PM IST
सार

छुट्टी के कारण रविवार को चौड़ा बाजार में ज्यादा भीड़ होती है। शरणजीत और मनिंदर सिंह दोनों भाई शहर में खरीदारी करने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार थार गाड़ी आई। जिसने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए दोनों भाइयों को भी टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Speeding Thar went out of control in Chowda Bazar in Ludhiana
लुधियाना में बेकाबू थार ने तीन लोगों को मारी टक्कर। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पटियाला में तेज रफ्तार स्कार्पियो के साइकिल सवार को कुचलने का वाकया अभी लोग भूले भी नहीं कि लुधियाना में भी ऐसा ही हादसा पेश आ गया। लुधियाना के चौड़ा बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में एक तेज रफ्तार थार बेकाबू हो गई और उसने पैदल जा रहे दो भाइयों सहित तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे में दुकान के बाहर खड़ा एक सेल्समैन भी घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने घायलों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली की पुलिस भी वहां पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद थार गाड़ी कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दी है। यह सारी घटना वहां दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे का वीडियो वायरल हो गया है। निजी अस्पताल में उपचाराधीन घायलों की पहचान दुकान पर काम करने वाले वरुण, फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले शरणजीत सिंह और उसके भाई मनिंदर सिंह के रुप में हुई है। अभी तक किसी भी व्यक्ति ने पुलिस के पास अपने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह वीडियो रविवार की बताई जा रही है। छुट्टी के कारण रविवार को चौड़ा बाजार में ज्यादा भीड़ होती है। शरणजीत और मनिंदर सिंह दोनों भाई शहर में खरीदारी करने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार थार गाड़ी आई। जिसने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए दोनों भाइयों को भी टक्कर मार दी। इसी दौरान सेल्समैन वरुण हादसा देखने के लिए बाहर निकला तो वह भी तेज रफ्तार थार की चपेट में आ गया। गाड़ी आगे खंभे के साथ टकरा गई। जिसके बाद वहां एक बार भगद़ड़ मच गई। जिसके बाद लोगों ने गाड़ी चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। आस-पास के दुकानदार इकट्ठे हो गए। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसे थाना कोतवाली पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं दुकानदारों ने कहा कि उनके वाहन जो दुकानों के बाहर खड़े थे वह क्षतिग्रस्त हो गए और काफी नुकसान हुआ है। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है, लेकिन किसी भी घायल ने पुलिस के पास बयान दर्ज नहीं कराए हैं। बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गाड़ी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed