Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Speculation about state president Dhillon contesting the election from Ludhiana North

Ludhiana News: प्रदेशाध्यक्ष ढिल्लों के लुधियाना उत्तर से चुनाव लड़ने की चर्चा

Fri, 06 Nov 2026 09:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Speculation about state president Dhillon contesting the election from Ludhiana North
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच लुधियाना उत्तर सीट पर भाजपा की संभावित रणनीति को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के इस सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इलाके में उनके नाम के बधाई संदेश वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ढिल्लों की लुधियाना में बढ़ती सक्रियता को आगामी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा के लिए यह सीट इसलिए भी अहम है क्योंकि पार्टी यहां लगातार तीन चुनावों से प्रवीण बांसल को प्रत्याशी बनाती रही है लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। ऐसे में इस बार नए चेहरे को मौका देने की संभावनाएं चर्चा में हैं।
विज्ञापन

वहीं, आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा पर दोबारा भरोसा जताया है। कांग्रेस का भी इस सीट पर पुराना राजनीतिक आधार रहा है। भाजपा की नजर लुधियाना की शहरी सीटों पर अपनी स्थिति मजबूत करने पर है। लोकसभा चुनाव में शहर की सीटों पर मिली बढ़त से पार्टी का उत्साह बढ़ा है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष को लुधियाना उत्तर से उतारने की चर्चा को शहरी राजनीति में भाजपा की बड़ी रणनीतिक पहल के तौर पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है ढिल्लों ने लुधियाना में एक आवास भी ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed