{"_id":"577151dd4f1c1b857d79b35f","slug":"soi-pradhan-in-11th-pass-ludhiana-soi-pradhan-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारहवीं पास को बना दिया सोई का जिला प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारहवीं पास को बना दिया सोई का जिला प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 27 Jun 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर को पनाह देने के आरोप में 24 जून को पकड़ा गया स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) का जिला प्रधान जीवन सेखां 11वीं पास है, जबकि कायदे से ग्रेजुएट को ही प्रधानगी दी जा सकती है। यह खुलासा पुलिस पूछताछ में हुआ है।
2009 में अकाली दल ने विद्यार्थी वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अपने विद्यार्थी विंग सोई का गठन किया था। 2015 में तो सोई ने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी सहित राज्य के कई कॉलेज और यूनिवर्सिटी में अपनी अच्छी पकड़ बना ली थी। अब जीवन सेखां को गिरफ्तारी के बाद सोई की असलियत सामने आ रही है कि विंग सिर्फ विद्यार्थी विंग नहीं है। इसमें नेताओं ने अपनी ही मर्जी के साथ प्रधानों की नियुक्ति की हुई है।
उल्लेखनीय है कि डुगरी पुलिस ने सोई के लुधियाना प्रधान जीवन सेखां के खिलाफ मामला दर्ज कर 24 जून को उसे गिरफ्तार किया था। जीवन पर गैंगस्टर गोरु बच्चा को पनाह देने का आरोप है। आरोपी ने गैंगस्टर के साथ अपने कई पोस्टर भी लगाए हैं। गोरु बच्चा ने पिछले महीने एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके बाद कुछ दिन पहले युवक को गोलियां मार दी थी। वह युवक फिलहाल सीएमसी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
सोई के राज्य प्रधान परमहंस सिंह रोमाना ने कहा जिला प्रधान लगाने वाले नौजवान को कम से कम ग्रेजुएट होना जरूरी है। 11वीं पास की नियुक्ति कैसे हुई, इसकी जांच की जाएगी। जो बायोडाटा मुझे भेजा गया था, उसमें जीवन सेखां की पढ़ाई ज्यादा बताई गई थी। सोमवार को इस आरोपी को विंग से निकाल दिया जाएगा।
गैंगस्टर गोरु बच्चा का मोबाइल रीचार्ज करने वाला गिरफ्तार
डुगरी इलाके में ऑटो चालक की हत्या और इंजन शेड के पास सरेआम युवक को गोलियों से छलनी करने वाला गैंगस्टर गोरु बच्चा का मोबाइल रिचार्ज करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डुगरी का रहने वाला नवजोत सिंह है। नवजोत ही गोरु बच्चा के केसों की अदालत में पैरवाई करता था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया।
गैंगस्टर गोरु बच्चा ने जब ऑटो चालक विक्रांत की हत्या की थी तो डुगरी थाने की पुलिस ने मोबाइल रिचार्ज करने के आरोप में इंद्रपाल सिंह अहुजा को काबू किया था। उसके बाद इंद्रपाल सिंह अहूजा ने थाना डुगरी के मुलाजिमों से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय पुलिस का कहना था कि गैंगस्टर गोरु बच्चा पंजाब से बाहर किसी अन्य राज्य में छिपा है।
कुछ दिन पहले गोरु बच्चा ने रेलवे कालोनी के रहने वाले जोनी को गोली मार दी थी। इसके बाद पुलिस ने गोरु बच्चा को पनाह देने के आरोप में सोई के लुधियाना प्रधान को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अब गोरु बच्चा का मोबाइल फोन रीचार्ज करने वाले नवजोत सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी नवजोत सिंह को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।