फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   social media, china dor sale on social media, ludhiana china dor

अब सोशल मीडिया के जरिए चाइना डोर की बिक्री

Sun, 01 Jan 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 01 Jan 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
social media, china dor sale on social media, ludhiana china dor
सोशल मीडिया - फोटो : demo
प्लास्टिक डोर की बिक्री पर पुलिस के सख्त रवैये के बाद दुकानदारों ने इसे बेचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। दुकानदार प्लास्टिक डोर वाट्सऐप ग्रुप और फेसबुक के जरिए बेच रहे है। इसे खुद या फिर किसी व्यक्ति को सप्लाई करने के बजाय कोरियर कंपनी की तरफ से सप्लाई करवाया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए बुक हुई डोर को 24 घंटे के अंदर कस्टमर तक पहुंचाया जा रहा है। 
विज्ञापन


प्लास्टिक डोर से हुए हादसों के बाद पुलिस ने इसको बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया। पुलिस ने ऐसे कई दुकानदारों को गिरफ्तार भी किया जो बैन होने के बाद भी इसे बेच रहे थे। अब प्लास्टिक डोर को बेचने वालों ने इसे बेचने का तरीका बदल दिया है। कई दुकानदारों ने अपने वर्करों के जरिए वाट्सऐप ग्रुप बनवाए हैं। जिसमें शहर के कई युवाओं को एड कर रखा है।
विज्ञापन


ग्रुप में नंबर डाल दिया जाता है कि अगर किसी को प्लास्टिक डोर चाहिए तो इस नंबर पर संपर्क करे। उसके बाद कस्टमर से पैसे लेकर उसका पता लेकर कोरियर के जरिए प्लास्टिक डोर का गट्टू उसके घर पहुंचा दिया जाता है। दुकानदारों ने आईडी तैयार कर फेसबुक पेज पर भी इसे बेचना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टिक डोर बेचने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। कोई इसे बेच रहा है तो पुलिस को 78370-18600 पर सूचना दी जा सकती है। हालांकि, इस नंबर को पुलिस पहले ही जारी कर चुकी है

प्लास्टिक डोर से बचाएगा डिवाइस
प्लास्टिक डोर से दो पहिया वाहन चालकों को बचाने के लिए महानगर की पुलिस अब एक डिवाइस ला रही है। यह डिवाइल गुजरात की तर्ज पर लगाया जाएगा। यह डिवाइस दो पहिया वाहनों पर फिट होगा और वाहन चालकों को डोर से बचाया जा सकेगा।

डीसीपी ध्रुमण निंबले ने बताया कि प्लास्टिक डोर दो पहिया वाहन चालकों के लिए काफी घातक है। इससे कई लोग घायल हो चुके हैं। कई की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि दो जनवरी को इस डिवाइस को लांच किया जा रहा है। 


प्लास्टिक डोर महानगर में पूरी तरह से बैन है। अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के जरिए उसे बेचता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। वाटसऐप ग्रुप के जरिए प्लास्टिक डोर वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। अगर कोई ऐसा मामला सामने आता है तो ग्रुप एडमिन के साथ साथ उस ग्रुप में शामिल लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कोरियर कंपनियों से भी मीटिंग की जाएगी। अगर फिर भी वह डोर की सप्लाई करते है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर उनका लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। 
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ध्रुमण निंबले 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed