फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   smart class room, dc inauguration, facility, ludhiana

लुधियाना के पांच सरकारी स्कूलों में बनेंगे स्मार्ट क्लास

Wed, 13 Jul 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना Updated Wed, 13 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
smart class room, dc inauguration, facility, ludhiana
लुधियाना में बुधवार को जिला प्रशासन और रोटरी क्लब के सहयोग से लगे स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन करते डीसी रवि भगत। - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन की ओर से रोटरी क्लब के सहयोग से 41 सरकारी स्कूलों और विशेष जरूरत वाले कुल 42 स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


डीसी रवि भगत ने जिले के पांच स्कूलों का दौराकर वहां स्मार्ट क्लास रूम की शुरुआत करवाई। इस कार्य पर रोटरी क्लब की ओर से 27.33 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 

भगत ने बुधवार को सरकारी प्राइमरी स्कूल सराभा नगर, सुनेत के दो स्कूल, पीएयू स्कूल और गोबिंद नगर में इन क्लासों की शुरुआत करवाई। भगत ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक क्लास रूम में 40 इंच की एलईडी, एचडीटीवी, डेल कंप्यूटर, यूपीएस, सॉफ्टवेयर टीचिंग एड, आडियो-वीडियो और अन्य सामग्री शामिल होगी। स्मार्ट क्लास रूम में बच्चों को पढ़ाने के लिए इंटरनेट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी पढ़ाई बाकायदा सॉफ्टवेयर के जरिए करवाई जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से प्रवेश प्रोग्राम के तहत इन सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को पढ़ाई की सामग्री भी मुहैया करवाई जाएगी। रवि भगत ने विद्यार्थियों से विचार सांझा करते हुए कहा कि अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सख्त मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के दो क्लबों (सतलुज और लोधी) ने अपनी सालाना आमदनी का कुछ हिस्सा शिक्षा के विकास पर खर्च  करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निजी स्कूलों से अपील की कि वह एक-एक सरकारी स्कूलों को अपनाने के लिए आगे आएं। क्लब के प्रधान वीके आनंद ने बताया कि क्लब के 48 मेंबरों ने 10 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक की राशि इसके लिए इकट्ठा की है। उन्होंने भरोसा दिया कि रोटरी क्लब जिला प्रशासन के हर समाज सेवी कार्य में सहयोग करेगा। इस मौके पर एसपी करकरा, मसतिंदर सिंह, सुरेश चौधरी, डा. अमरजीत सिंह, चरणजीत सिंह, गुरजोत सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed