फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Site and sound show at fatehgarh sahib

पहली बार जिंदा निक्कीयां पर आधारित साइट एंड साऊंड शो होगा

Sat, 21 Dec 2019 10:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Site and sound show at fatehgarh sahib
फतेहगढ़ साहिब में 26 से 28 दिसंबर तक की शहीदी सभा में खास बाग में पेश किये जाने वाले एतिहासिक साइट एं? - फोटो : GOBINDGARH
सरबंसदानी साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरवार सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की अतुल शहादत की याद में फतेहगढ़ साहिब में मनाई जाने वाली वार्षिक शहीदी सभा पर इस साल पहली बार आम खास बाग में साइट एंड साउंड शो जिंदा निक्कीयां की विलक्षण पेशकश होगी। जिसमें सिख खालसा पंथ की बुनियाद से लेकर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति ज्योति समाने तक के इतिहास का वर्णन किया जाएगा। डिप्टी कमिशनर अमृत कौर गिल ने बताया कि साइट एंड साउंड शो में साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह की तरफ से 1699 में श्री आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ का सृजन करने, परिवार बिछोड़ा, चमकौर की गढ़ी, बड़े साहिबजादों की शहादत, छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की गिरफ्तारी और उनकी शहादत, गुरु जी की तरफ से औरंगजेब को लिखा जर्फनामा और सरहिंद फतेह करने के लिए बाबा बंदा सिंह बहादुर को आशीर्वाद देकर भेजना और चप्पड़चिड़ी की जंग आदि के दृश्यों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने यह भी बताया कि साइट एंड साउंड का पहला शो 26 दिसंबर को शाम 6 बजे होगा और दूसरा शो 27 दिसंबर को शाम 6 बजे होगा। इस शो को देखने के लिए अब से ही संगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। साइट एंड साउंड के निर्देशक हरबख्श सिंह लाटा ने बताया कि यह नाटक प्रसिद्ध नाटककार और उनके पिता स्व: डा हरचरन सिंह जो कि चेयरमैन पंजाब कला परिषद भी रहे और 10 साल पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के पंजाबी विभाग के प्रमुख भी रहे। यह नाटक भी उन्होंने लिखा है। इस साइट एंड साउंड शो में 30 से अधिक कलाकार काम करते हैं।

फतेहगढ़ साहिब में 26 से 28 दिसंबर तक की शहीदी सभा में खास बाग में पेश किए जाने वाला एतिहासिक साइट एंड ?

फतेहगढ़ साहिब में 26 से 28 दिसंबर तक की शहीदी सभा में खास बाग में पेश किए जाने वाला एतिहासिक साइट एंड ?- फोटो : GOBINDGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed