फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Show cause notice issued to former BJP district president

बठिंडा : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी, दो दिन के अंदर प्रदेशाध्यक्ष को जवाब देने के निर्देश

Fri, 16 Jul 2021 11:31 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to former BJP district president
बठिंडा। कांग्रेस के बाद अब भाजपा में अंदरूनी जंग छिड़ चुकी है। पिछले दिनों पार्टी के नेता अनिल जोशी को पार्टी से छह वर्ष के लिए निकाले जाने के बाद जोशी के समर्थक पूर्व जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता की ओर से जोशी के हक में सोशल मीडिया पर संदेश लिखे गऐ थे और पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की गई थी। पार्टी खिलाफ की गई बयानबाजी को लेकर भाजपा के मौजूदा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार बिंटा ने पार्टी के आला नेताओं का इशारा मिलने के बाद शुक्रवार को पूर्व जिला अध्यक्ष मोहित को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

मौजूदा अध्यक्ष ने नोटिस जारी कर मोहित को कहा है कि वो इस कारण बताओ नोटिस का जवाब दो दिन के अंदर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को दें। नोटिस में मोहित को लिखा गया कि आप ने पार्टी की केंद्रीय एवं प्रदेश लीडरशिप और पार्टी की नीतियों के खिलाफ लगातार पार्टी विरोधी बयानबाजी की है।
विज्ञापन

मौजूदा जिला अध्यक्ष ने इस कारण बताओ नोटिस की एक कापी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को सूचना के लिए भेजी है। जिला अध्यक्ष की ओर से जारी किए गए कारण बताओ नोटिस में लगाए गए आरोपों के बारे में जब पूर्व जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार बिंटा की ओर से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता को शुक्रवार जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के बारे में बोलते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष गुप्ता ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूरे प्रदेश एक धडे़ को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा गुप्ता ने कहा कि स्थानीय चुनाव के समय जिस जिला अध्यक्ष विनोद कुमार बिंटा ने पार्टी का चिन्ह छोड़कर चुनाव लड़ा वो उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर रहा है, उन्होंने खुद पार्टी अनुशासन तोड़ा है। उन्होंने कहा कि वो भाजपा के सदस्य होने के साथ पंजाब के रहने वाले हैं। अगर पंजाब के किसान मजदूर आढ़तियों के हक में बोलना पार्टी अनुशासन भंग करना है तो वो करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो कारण बताओ नोटिस उनके घर पहुंचा है उसका जवाब वह दो दिन में पार्टी अध्यक्ष को दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed