फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   SDM trapped in bribery case filed anticipatory bail petition

Ludhiana News: रिश्वत कांड में फंसे एसडीएम ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई

Wed, 18 Jun 2025 09:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 18 Jun 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
SDM trapped in bribery case filed anticipatory bail petition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। रिश्वत कांड में फंसे रायकोट के एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली ने अग्रिम जमानत के लिए जिला अदालत की शरण ली है। बुधवार को उनके अधिवक्ता ने उनकी जमानत याचिका दाखिल की। जिला सेशन कोर्ट की जज प्रीती सखूजा ने अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 23 जून का दिन निर्धारित किया है। उन्होंने विजिलेंस को उस दिन पेश होकर मुकदमे की फाइल लाने के आदेश जारी किए हैं।
बता दें कि 12 जून को विजिलेंस ने एसडीएम कोहली के स्टेनो जतिंदर सिंह नीटा को दफ्तर की अलमारी में रखे रिश्वत के 24 लाख 6 हजार रुपये समेत गिरफ्तार करके भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज किया था। विजिलेंस टीम के आने से पहले कोहली दो बैग लेकर ड्राइवर के साथ सरकारी वाहन में वहां से निकल गए थे।
विज्ञापन

उधर, एक हफ्ते बाद रायकोट को नए एसडीएम मिल गए हैं। जगरांव के एसडीएम पीसीएस अधिकारी करनदीप सिंह को रायकोट का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया है। रिश्वत कांड के बाद से एसडीएम की सीट खाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed