फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   school van-truck accident, mixture, ludhiana

स्कूल बस पर गिरा मिक्सर, पांच बच्चे घायल

Sat, 27 Feb 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 27 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
school van-truck accident, mixture, ludhiana
दक्षिण बाईपास पुल पर शनिवार दोपहर ग्रीन लैंड स्कूल की बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच टक्कर हो गई।
विज्ञापन


स्कूल बस चालक की जल्दबाजी में बस में सवार 28 बच्चों की जान जोखिम में पड़ गई। ट्रक चालक ने होशियारी दिखाते हुए ट्रक दूसरी तरफ मोड़ दिया जिससे बड़ा हादसा टल गया लेकिन ट्रक के पीछे लगा मिक्सर पॉट टूटकर बस के ऊपर जा गिरा। हादसे में बस में सवार चार बच्चे घायल हो गए जबकि 24 बच्चे बाल-बाल बच गए। बस और ट्रक ड्राइवर को भी चोटें आई हैं।

शनिवार को हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने के बाद थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही बच्चे बस से बाहर निकल चुके थे। बच्चों को वहां मौजूद लोगों ने आई कार्ड चेककर उनके घर सही सलामत पहुंचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा बस चालक की जल्दबाजी के कारण हुआ है। समय रहते ट्रक ड्राइवर ट्रक न घुमाता तो हादसा बड़ा हो सकता था। थाना दुगरी की पुलिस ने हरप्रीत सिंह उर्फ पिंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में ग्रीन लैंड स्कूल की जानकी, अंकिता, प्राची, वरुण व शिवानी देशावर घायल हो गए।

ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन राजेश रुद्रा ने बताया कि स्कूल प्रबंधक की तरफ से पहले ही परिवहन विभाग के अधिकारियों को बताया गया है कि स्कूल के पास खुद की दो बसें हैं जबकि बाकी की बसें प्राइवेट हैं। वह प्राइवेट बस वालों को कितनी बार कह चुके हैं कि वह किसी भी हालात में बच्चों की जान जोखिम में न डालें लेकिन वह सुनते नहीं। वह परिवहन विभाग के अधिकारियों से मिलकर बात करेंगे। स्कूल की तरफ से दूसरी बस का इंतजाम भी किया गया था लेकिन वहां से बच्चे जा चुके थे।

थाना दुगरी में तैनात जांच अधिकारी चरणजीत सिंह ने बताया कि हादसा स्कूल बस चालक की गलती के कारण हुआ है। पुलिस ने बस ड्राइवर हरप्रीत सिंह पिंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ट्रक ड्राइवर की होशियारी ने बचाई जानें
ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल दुगरी ब्रांच में पढ़ने वाले बच्चों की बस ड्राइवर हरप्रीत सिंह उर्फ पिंकी लेकर बच्चों को छोड़ने के लिए निकला। उसने बस को फ्लाई ओवर पर चढ़ाना था जिसके लिए वह राइट साइड से जाने की बजाय रांग साइड में हो गया। सामने से ट्रक आ रहा था। ट्रक ड्राइवर ने स्कूल बस को आता देख अपनी जान की परवाह किए बिना ट्रक नहर की तरफ घुमा किया। इससे ट्रक के पीछे लगा मिक्सर पॉट टूट गया और बस के ऊपर जा गिरा।

इससे ट्रक पलट गया और बस क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक ड्राइवर वरिंदर भी बुरी तरह घायल हो गया। टक्कर होने के बाद बस में सवार बच्चों के चीखने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घायलों को पंचम अस्पताल पहुंचाया गया। शिवानी की हालत को देखते हुए उसे सीएमसी अस्पताल पहुंचा दिया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed