फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   regional, center, mini, university, PU

रीजनल सेंटरों को मिनी यूनिवर्सिटी बनाएगा पीयू : वीसी

Tue, 28 Jan 2014 09:45 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 28 Jan 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
regional, center, mini, university, PU
पंजाब विश्वविद्यालय के लुधियाना स्थित रीजनल सेंटर में मंगलवार को प्रख्यात पेंटर अमृता प्रीतम शेरगिल के नाम पर गर्ल्स हॉस्टल का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन पीयू के वाइस चांसलर प्रो. अरुण ग्रोवर ने किया।
विज्ञापन



इस अवसर पर वीसी ने कहा कि पंजाब में पीयू के लुधियाना, मुक्तसर और होशियारपुर में तीन रीजनल सेंटर हैं। इन सेंटरों को विश्वविद्यालय प्रबंधन मिनी यूनिवर्सिटी में तबदील करने की योजना बना रहा है। इससे इन इलाकों के विद्यार्थियों को पीयू की बेहतर सुविधाएं हासिल हो पाएंगी। इनमें पंजाब विश्वविद्यालय के अधिक से अधिक कोर्स मुहैया कराने की कोशिशें की जाएंगी।
विज्ञापन




रीजनल सेंटर में शिक्षा हासिल कर रही लड़कियों के लिए अब रहने की सुविधा मुहैया करा दी गई है। यहां के विद्यार्थियों की काफी लंबे वक्त से चली आ रही मांग पूरी की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजनल सेंटर के डायरेक्टर डॉ. हरदिलजीत सिंह गोसल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने सेंटर में चल रहे पीयू के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया और सभी को मुग्ध कर दिया। छात्राओं ने डांस, मैलोडी और गीत-संगीत के  साथ अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए।




इसके अलावा विद्यार्थियों की एक टीम ने सामाजिक बुराईयों पर कटाक्ष करते हुए स्किट पेश किया। इस अवसर पर प्रो. नवदीप गोयल, प्रो. नंदिता शुक्ला सिंह, आरएल कपूर, डॉ. नरिंदर संधू और परवीन चावला समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed