{"_id":"e7adcc690b136a90ac2b199fce9bbe45","slug":"regional-center-mini-university-pu","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीजनल सेंटरों को मिनी यूनिवर्सिटी बनाएगा पीयू : वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीजनल सेंटरों को मिनी यूनिवर्सिटी बनाएगा पीयू : वीसी
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 28 Jan 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विश्वविद्यालय के लुधियाना स्थित रीजनल सेंटर में मंगलवार को प्रख्यात पेंटर अमृता प्रीतम शेरगिल के नाम पर गर्ल्स हॉस्टल का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन पीयू के वाइस चांसलर प्रो. अरुण ग्रोवर ने किया।
इस अवसर पर वीसी ने कहा कि पंजाब में पीयू के लुधियाना, मुक्तसर और होशियारपुर में तीन रीजनल सेंटर हैं। इन सेंटरों को विश्वविद्यालय प्रबंधन मिनी यूनिवर्सिटी में तबदील करने की योजना बना रहा है। इससे इन इलाकों के विद्यार्थियों को पीयू की बेहतर सुविधाएं हासिल हो पाएंगी। इनमें पंजाब विश्वविद्यालय के अधिक से अधिक कोर्स मुहैया कराने की कोशिशें की जाएंगी।
रीजनल सेंटर में शिक्षा हासिल कर रही लड़कियों के लिए अब रहने की सुविधा मुहैया करा दी गई है। यहां के विद्यार्थियों की काफी लंबे वक्त से चली आ रही मांग पूरी की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजनल सेंटर के डायरेक्टर डॉ. हरदिलजीत सिंह गोसल ने की।
विज्ञापन
उन्होंने सेंटर में चल रहे पीयू के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया और सभी को मुग्ध कर दिया। छात्राओं ने डांस, मैलोडी और गीत-संगीत के साथ अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए।
इसके अलावा विद्यार्थियों की एक टीम ने सामाजिक बुराईयों पर कटाक्ष करते हुए स्किट पेश किया। इस अवसर पर प्रो. नवदीप गोयल, प्रो. नंदिता शुक्ला सिंह, आरएल कपूर, डॉ. नरिंदर संधू और परवीन चावला समेत कई लोग मौजूद रहे।