फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   rajinder kaur bhattal, congress leader, navjot singh sidhu, politics, ludhiana

परिवार के पद चिह्नों पर चले सिद्धू: भट्ठल

Wed, 20 Jul 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना Updated Wed, 20 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
rajinder kaur bhattal, congress leader, navjot singh sidhu, politics, ludhiana
लुधियाना में वर्करों से बातचीत करतीं राजिंदर कौर भट्ठल। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल का कहना है कि भाजपा ने नवजोत सिंह सिद्ध़ू का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


सांसद होने के बावजूद उनकी अमृतसर से टिकट काटी गई। भट्ठल ने सलाह दी कि सिद्धू को कांग्रेस में आना चाहिए क्योंकि उनके पिता भी कांग्रेस में ही थे। भट्ठल बुधवार को जस्सियां रोड पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में बोल रही थी।

भट्ठल ने कहा कि भाजपा सिद्धू की सेवाएं लेती रहीं। जब मंत्री बनाने की बात आई तो उनको बाहर रखा। भाजपा ने सिद्धू के सब्र का इम्तिहान लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि सिद्धू अपने परिवार के नक्शे कदम पर चलें। सिद्धू के आप में जाने पर कांग्रेस पर संभावित प्रभाव के बारे में भट्ठल बोलीं कि कांग्रेस पर कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए 2017 का चुनाव एक मिशन की तरह है।
विज्ञापन


सूबे की जनता को मौजूदा दलदल से निकालना है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बारे भट्ठल ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी से भागता है। विधायक राकेश पांडे ने कहा कि सरकार रोज नए-नए दावे करती है। इस अवसर पर संतोष चौधरी, सतपाल, पवन दीवान समेत कई नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed