फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cycle industry facing crisis due to rail roko andolan

किसानों के रेल रोको आंदोलन से साइकिल इंडस्ट्री पर गहराया संकट, तुरंत हल खोजे पंजाब सरकार

Mon, 19 Oct 2020 03:09 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 19 Oct 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
cycle industry facing crisis due to rail roko andolan
पंकज मुंजाल - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब में रेल यातायात ठप होने से कारोबारी भी चिंतित हैं। हीरो ग्रुप के चेयरमैन पंकज मुंजाल का कहना है कि रेल रोको आंदोलन के चलते साइकिल इंडस्ट्री पर संकट का दौर शुरू हो चुका है। लॉकडाउन के खुलने के बाद अभी इंडस्ट्री पूरी तरह से पहले जैसे उत्पाद तैयार नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


बीते कुछ समय के दौरान वह किसी तरह मांग और सप्लाई के अंतर को कम करने में जुटे हैं। अब रेल रोको आंदोलन पूरा खेल बिगाड़ सकता है। कोरोना संक्रमण के दौरान साइकिल की मांग में अच्छा उछाल देखने को मिला है। इस समय हाई एंड फिटनेस साइकिल की मांग ज्यादा है। लॉकडाउन के चलते सप्लाई चेन पहले ही बुरी तरह से प्रभावित थी। इसलिए उपभोक्ता को पहले ही साइकिल के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाएगा गलत संदेश
मुंजाल के अनुसार पंजाब सरकार लुधियाना में अंतरराष्ट्रीय साइकिल वैली प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करना चाहती है लेकिन रेल रोको आंदोलन के कारण विदेशी निवेशक इस प्रोजेक्ट में निवेश से हाथ खींच सकते हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गलत संदेश जा सकता है। वहीं साइकिल इंडस्ट्री चीन से साइकिल पार्ट्स आयात कम करने पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी कंपनी ने 900 करोड़ की बिजनेस डील से हाथ खींच लिया है। अब स्थानीय स्तर पर इन पार्ट्स को तैयार करने पर काम चल रहा है लेकिन रेल रोको आंदोलन इस महत्वपूर्ण योजना में बाधा बन सकता है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप कर मालगाड़ियों को चलाने की व्यवस्था करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed