फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab's most expensive Ladowal toll plaza will be made free once again on 18th

Ludhiana News: 18 को एक बार फिर फ्री करवाया जाएगा पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा

Sun, 11 Aug 2024 10:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 11 Aug 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Punjab's most expensive Ladowal toll plaza will be made free once again on 18th
टोल प्लाजा के खिलाफ एक बार फिर किसानों का बड़ा एलान
विज्ञापन

टोल प्लाजा कंपनी की ने किसान जत्थेबंदियों के कार्ड भी चलाने बंद कर दिए, लोगों के साथ करते हैं बदसलूकी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों और टोल प्लाजा कंपनी के बीच एक बार फिर तनातनी होने की संभावना बढ़ गई है। लगातार बढ़ रहे रेटों के खिलाफ काफी समय तक टोल प्लाजा फ्री करवा धरने पर बैठे किसानों को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद जबरदस्ती टोल चलवा दिया गया।
अब टोल प्लाजा कंपनी ने किसान जत्थेबंदियों की तरफ से बनाए गए किसानों के कार्ड भी चलाने बंद कर दिए और उनसे भी पैसे वसूल करने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ-साथ टोल प्लाजा कंपनी के मुलाजिम लोगों के साथ भी पूरी तरह से बदसलूकी करते हैं। इसके बाद किसानों ने एक बार फिर रविवार को लाडोवाल टोल संबंधी नूरपुर बेट के गुरुद्वारा साहिब में मीटिंग का आयोजन किया। भारतीय किसान मजदूर यूनियन और बीकेयू दोआबा की तरफ से बुलाई गई मीटिंग में एलान किया गया कि अगर किसानों के कार्ड नहीं चलाए गए और इसका कोई हल न किया गया तो एक बार फिर 18 अगस्त को टोल फ्री करवाया जाएगा। इस दौरान अगर कोई नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी टोल प्लाजा कंपनी की और पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

भारतीय किसान मजदूरी यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद एनएचएआई ने धक्केशाही से टोल चलवा लिया। उसके बाद टोल प्लाजा कर्मचारियों ने किसान जत्थेबंदियों द्वारा अपने सदस्यों के बनाए गए किसान कार्ड भी बंद कर दिए। किसानों से भी पैसे वसूल किए जा रहे हैं। इसके साथ लोगों के साथ भी बुरा व्यवहार और बदसलूकी की जा रही है। दिलबाग सिंह ने बताया कि गजट 2009 के बीच कार जीप और वैन के चालीस पैसे प्रति किलोमीटर यह फैसला साठ किलोमीटर का था और गजट 2023 में यह रेट बढ़ाकर 65 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिए गए। टोल प्लाजा पर जो रेट लिए जाते हैं उस हिसाब से नहीं लिए जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि दोनों साइड 330 रुपये चौबीस घंटे के लिए जा रहे हैं। जिसके वाहन पर फास्टैग नहीं लगा उससे डबल चार्ज किया जा रहा है। किसानों ने कहा कि कौन से कानून में है कि फास्टैग नहीं हो तो डबल पैसे देने पड़ेंगे। किसानों ने आरोप लगाया कि पंजाब के लोगों का पैसा लूट कर टोल प्लाजा कंपनियां अधिकारियों और बड़े नेताओं के घर भर रही हैं। किसान जत्थेबंदियों की तरफ से फैसला किया गया है कि 18 अगस्त रविवार तक अगर प्रशासन ने या फिर एनएचएआई के मुलाजिमों ने किसानों को परेशान करना बंद नहीं किया तो 18 अगस्त एक बार फिर टोल फ्री करवाया जाएगा। इस मौके पर मंजीत सिंह राय, काहन सिंह, जसकरण सिंह सहित अन्य लोग हाजिर थे।

पंजाब सरकार द्वारा बनाए फ्रीडम फाइटर कार्ड पर भी नहीं जाने दे रहे टोल प्लाजा कर्मचारी
पंजाब सरकार के आदेश पर देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाले फ्रीडम फाइटर परिवारों को भी सहुलियत दी गई थी कि उनका पंजाब सरकार के आदेश पर प्रशासन द्वारा बनाए जाने वाला कार्ड दिखाकर टोल नहीं चुकाना पड़ेगा, लेकिन किसान कार्ड बंद करने के साथ-साथ टोल प्लाजा कंपनी की तरफ से पंजाब सरकार की मोहर लगी प्रशासन द्वारा जारी फ्रीडम फाइटर परिवारों को जारी कार्ड पर भी टोल वसूल किया जा रहा है। फ्रीडम फाइटर परिवार से संबंध रखने वाले तरुण भाटिया और करण भाटिया ने बताया कि उनके दादा हंस राज भाटिया ने देश की आजादी के लिए कई लड़ाईयों में हिस्सा लिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ कई आंदोलन में हिस्सा लेकर देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। प्रशासन द्वारा जारी किया गया कार्ड जो पंजाब सरकार की तरफ से मान्यता प्राप्त है, जिस पर पहले टोल टैक्स नहीं देना पड़ता था, अब कंपनी के मुलाजिम टोल भी वसूलते हैं। जब सवाल किया जाता है तो उनके साथ बदसलूकी की जा रही है। वह प्रशासन को लिखित शिकायत देकर इसमें कार्रवाई की मांग भी जरूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed