{"_id":"5a14812c12702dc2e134185c0d807c19","slug":"punjab-ropar-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में कार गिरी, कांग्रेस नेता और महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में कार गिरी, कांग्रेस नेता और महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब (रोपड़)
Updated Fri, 12 Jun 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाखड़ा नहर में कार गिरने से श्री आनंदपुर साहिब ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकलवा कर भाई जैताजी सिविल अस्पताल में रखवा दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्री आनंदपुर साहिब ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन जतिंदर कुमार चौधरी (45) एक महिला के साथ अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। किला संतगढ बनी के पास कोठी के साथ उनकी कार संदिग्ध हालातों में भाखड़ा नहर में गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर एसडीएम अमरजीत सिंह बैस, डीएसपी संत सिंह धालीवाल, एसएचओ हरकीरत सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गोताखोरों को बुलवाया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों के शव और कार नहर से निकाले। पुलिस ने दोनों शवों को भाई जैता जी सिविल अस्पताल में रखवा दिए।
विज्ञापन
थाना मुखी हरकीत सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जतिंदर कुमार चौधरी भाजपा के उम्मीदवार की हैसियत से ब्लाक समिति मेंबर बने थे और बाद में चेयरमैन बने थे। विधान सभा चुनाव के समय वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे ।
फोटो-- भाखड़ा नहर से कार को निकालने में जुटे गोताखोर और मृतक जतिंदर चोधरी की तस्वीर।