फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmers who have pioneered new paths in agriculture will be honored on stage at the PAU Kisan Mela

Ludhiana News: पीएयू किसान मेले में मंच से सम्मानित होंगे खेती में नई राह दिखाने वाले किसान

Tue, 15 Sep 2026 11:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 15 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers who have pioneered new paths in agriculture will be honored on stage at the PAU Kisan Mela
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) 18 और 19 सितंबर को रबी फसलों पर किसान मेला आयोजित करेगा। मेले के पहले दिन उद्घाटन समारोह में प्रगतिशील किसानों और एक पंचायत को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान नई तकनीकों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, बागवानी और सहायक व्यवसायों को अपनाने के लिए दिया जाएगा।
निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. मक्खन सिंह भुल्लर ने बताया कि पीएयू का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती से जोड़ना है। होशियारपुर के गुरमीत सिंह को सुरजीत सिंह ढिल्लों पुरस्कार मिलेगा। अमृतसर के 32 वर्षीय जोबनदीप सिंह को छोटे किसान पुरस्कार दिया जाएगा। गुरदासपुर के 60 वर्षीय गुरदियाल सिंह और फरीदकोट के 34 वर्षीय बलधीर सिंह भुल्लर को प्रवासी भारतीय पुरस्कार मिलेगा। पटियाला के कुलविंदर सिंह को दलीप सिंह धालीवाल यादगारी पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

फिरोजपुर के मनप्रीत सिंह को उजागर सिंह धालीवाल यादगारी पुरस्कार दिया जाएगा। पटियाला के गांव मोहीकलां की ग्राम पंचायत को भाई बाबू सिंह बराड़ छप्पड़ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को प्रेरणा
अपर निदेशक संचार डॉ. तेजिंदर सिंह रियाड़ ने कहा कि सम्मानित किसान अपने क्षेत्रों के लिए प्रकाशस्तंभ हैं। वे छोटे और मध्यम किसानों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने किसानों से परिवार सहित मेले में पहुंचने की अपील की। इससे वे सीमित संसाधनों के जरिये पारिवारिक आमदनी बढ़ाने के तरीके सीख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed