फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Collective efforts are necessary to prevent dengue: Ramandeep

डेंगू रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : रमनदीप

Tue, 15 Sep 2026 06:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 15 Sep 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Collective efforts are necessary to prevent dengue: Ramandeep
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। सिविल सर्जन डाॅ. रमनदीप कौर ने डेंगू की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील की है। उन्होंने वासियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से मच्छर प्रजनन स्थलों को समाप्त करने के लिए सक्रिय कदम उठाने को कहा।

स्वास्थ्य विभाग लुधियाना हर शुक्रवार डेंगू ते वार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में मास मीडिया टीम ने नर्सरियों का दौरा कर संचालकों को जागरूक किया। टीम ने पानी जमा करने वाले बर्तनों और गमलों की नियमित जांच पर जोर दिया। रमनदीप कौर ने कहा कि डेंगू की रोकथाम प्रत्येक घर और कार्यस्थल से शुरू होती है। उन्होंने लोगों से हर शुक्रवार कूलरों, गमलों और छतों पर जमा पानी हटाने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि यह केवल स्वास्थ्य विभाग की नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समय पर कार्रवाई ही डेंगू के प्रसार को रोकने में महत्वपूर्ण है। विभाग ने नागरिकों से इस अभियान में सहयोग देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed