फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, moga, sucide

आर्थिक तंगी से दुखी नौजवान किसान ने जहर निगल की खुदकशी

Mon, 16 Jun 2014 10:22 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Mon, 16 Jun 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
punjab, moga, sucide
थाना समालसर के अंतर्गत पड़ते गांव बंबीहा भाई का में आर्थिक तंगी से दुखी एक नौजवान किसान ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतक का सरकारी अस्पताल में से पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


नौजवान किसान बलदेव सिंह उर्फ गोला (35) के मां-पिता अपनी बेटी के पास गए हुए थे और वह घर में अकेला ही था। इस दौरान रविवार को जहर निगलने से उसकी मौत हो गई। इस घटना का पड़ोसी तीर्थ सिंह को उस वक्त पता लगा जब वह मृतक के घर किसी काम के सिलसिले में आया था और बलदेव सिंह को मृतक हालत में देखकर उसने पड़ोसियों को बताया।
विज्ञापन


यहां सिविल अस्पताल में गांव के लोगों ने बताया कि मृतक के पिता मुखत्यार सिंह तकरीबन 14 एकड़ जमीन के मालिक थे और उसको कबूतर पालने का शौक भी था। इस परिवार की सारी जमीन खेती के लिए बैंकों और आढ़तियों से लिया कर्ज वापस करने और घरेलू मजबूरियों के कारण बिक गई। इसके बाद पीड़ित परिवार आर्थिक मंदी में जीवन बिता रहा था और जमीन ठेके पर लेकर खेती कर रहा था जमीन का महंगा ठेका ओर खर्चों के कारण खेती धंधा परिवार के लिए लाभदायक साबित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक बलदेव ने पहली पत्नी से किसी कारण अनबन होने के बाद दूसरा विवाह करवा लिया था और कुछ देर पहले वह भी मायके रहने लग पड़ी। मृतक किसान बलदेव सिंह उर्फ गोला के कोई औलाद पैदा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed