फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, mansa, protest, traffic jam

बठिंडा-मानसा रोड पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 12 Jun 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Fri, 12 Jun 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
गांव बुर्ज राठी में लग रहे एक निजी कंपनी के टावर को आबादी से बाहर ले
विज्ञापन
जाने की मांग को लेकर एक्शन कमेटी व भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा डकौंदा की अगुवाई में गांव भाईदेसा के मुख्य अड्डे पर लोगों ने रोष धरना दिया। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई।

किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह दियालपुरा ने कहा कि एक निजी कंपनी की ओर से गांव में आबादी क्षेत्र में टावर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बार बार कहने के बावजूद कंपनी अधिकारी नहीं मान रहे। इस पर शुक्रवार को फिर किसान जत्थेबंदियों व गांव वासियों ने सड़क पर जाम लगाया। मौके पर पहुंचे जोगा के तहसीलदार ने भरोसा दिलाने के बाद धरना उठाया गया।

किसान नेता महेंद्र सिंह भैणीवाघा व जसपाल सिंह उभ्भा ने चेतावनी दी कि अगर कंपनी ने गांव की आबादी में से टावर को न हटाया तो उसके खिलाफ बड़ा संघर्ष छेड़ा जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन और कंपनी की होगी। इस मौके किसान नेता राज सिंह अकलिया, रूलदू सिंह, बलवीर सिंह, बलविंदर शर्मा, लाभ सिंह ख्याला, अमरीक सिंह बुर्ज राठी, भोला सिंह बुर्ज राठी, ओमकार सिंह, जगदेव सिंह व सुखवीर सिंह खारा आदि हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed