फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, weather, fog

कोहरे की चादर में लिपटा लुधियाना

Tue, 17 Dec 2013 10:45 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 17 Dec 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
 punjab, ludhiana, weather, fog
मंगलवार को पंजाब की आर्थिक राजधानी पर छाए जबरदस्त कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
विज्ञापन


 इसका सबसे अधिक असर यातायात पर हुआ। कम विजिबिलिटी के कारण जहां ट्रेनों के आवागमन पर असर हुआ, वहीं सड़क यातायात भी काफी धीमा हो गया। दिन में भी लोग वाहनों की लाइटें जला कर चलने को मजबूर हो गए। हालत यह रही कि सुबह का घना कोहरा दिन भर पूरी तरह से नहीं छंटा और शाम को चार बजे के बाद फिर से कोहरे ने पूरे इलाके  को अपनी चपेट में ले लिया।

नतीजतन लोग सर्दी के मारे घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। उधर मौसम विभाग के माहिरों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इलाके में कोहरा जारी रहने की संभावना है। कोहरे के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतें हुईं, इसके अलावा लोग दफ्तरों में भी वक्त पर नहीं पहुंच सके। सड़कों पर भी वाहन धीमी रफ्तार से चल रहे हैं।
विज्ञापन


उधर पीएयू के एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड में मंगलवार से शुरू हुए साहिबजादा अजीत सिंह अंतरराष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता के शाम को खेले जाने वाले दो मैच खराब मौसम के कारण रद्द किए गए। इनमें एयर इंडिया एवं बांग्ला देश एवं ओएनजीसी और नामधारी इलेवन के बीच खेले जाने वाले मैच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घने कोहरे से कारोबार पर भी बुरा असर हुआ है। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के सचिव महिंदर अग्रवाल का कहना है कि कोहरे के कारण मंगलवार को सामान्य से 40 फीसदी तक ग्राहक कम आए। शाम के पांच-छह बजे के बाद एकदम से सन्नाटा पसर गया। उधर चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंग्स के प्रधान अवतार सिंह का कहना है कि सर्दी बढ़ने से जहां होजरी कारोबारियों के चेहरे खिले हैं, वहीं अन्य उद्योगों के लिए मुश्किल बढ़ गई है। इसके अलावा खराब मौसम का ट्रांसपोर्टरों पर भी बुरा असर देखा जा रहा है। पंजाब स्टेट गुड्स ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के महासचिव सर्बजीत सिंह का कहना है कि घने कोहरे से ट्रकों की मूवमेंट पचास फीसदी से अधिक कम हो गई है।

कोहरे के चलते कई ट्रेनें हुई लेट
पंजाब में दो दिनों से पड़ रहे घने कोहरे से जहां कई सड़क हादसे हो चुके हैं। वहीं रेल यातायात भी थम सा गया है। जिस वजह से कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। स्टेशन पर अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए ट्रेनों का सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


दादर से अमृतसर जाने वाली दादर एक्सप्रेस अपने तय समय से चार घंटे लेट चल रही है। इंदौर से जम्मू को जाने वाली मालवा एक्सप्रेस पांच घटे, जबकि सहरसा से अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस दो घंटे, नंदेड़ साहिब से अमृतसर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस दो घंटे, दरभंगा से अमृतसर जाने वाली फ्लाइंग अपने तय समय से चार घंटे चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed