{"_id":"6b23445a341adf98c7b541566ad3baf3","slug":"punjab-ludhiana-rep-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी युवक ने नाबालिग से किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी युवक ने नाबालिग से किया दुराचार
अमर उजाला, (जगरांव/लुधियाना)
Updated Tue, 28 Jan 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगरांव इलाके में आते गांव में रहने वाले युवक ने पड़ोसन नाबालिग के साथ करीब एक सप्ताह पहले दुराचार किया और उस पर जुल्म किए। आरोपी ने उसे किसी को न बताने की धमकियां भी दी।
घटना का पता उस समय चला जब नाबालिग के परिजन उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाए। वहां पर घबराई नाबालिग से जब डाक्टरों ने पूछा तो उसने आप बीती सुनाई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में मंगलवार को जगरांव महिला थाने की पुलिस ने उसके पड़ोसी किंदा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
नाबालिग की माता ने कहा कि उनकी बेटी इलाके में स्थित एक मिल में काम करती है। करीब एक सप्ताह पहले उसे छुट्टी थी और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी उनके घर में घुसा और नाबालिग के साथ दुराचार किया। आरोपी ने धमकी दी कि वह किसी को इस बारे में बताएगी तो उसके परिजनों को मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपी वहां से फरार हो गया। परिजनों उसकी हालत को देख उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। नाबालिग ने डाक्टरों को रौंगटे खड़े करने वाली आप बीती सुनाई। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच कराई और उसके सैंपल जांच के लिए भेज दिए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।