फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, protest

इंसाफ मांगने को पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

Mon, 03 Feb 2014 10:32 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 03 Feb 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, protest
अज्ञात आरोपियों द्वारा तेजधार हथियार मार कर मौत के घाट उतारी गई गुरु अमरदास कालोनी निवासी सोनिया के परिजनों ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर ढीली कार्रवाई करने के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कमिश्नर को इसकी शिकायत दी और वहां से चले गए। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें जल्द ही कार्रवाई कर आरोपियों का पता लगाने का आश्वासन देकर भेज दिया।
विज्ञापन


सोनिया के पिता पाला राम और माता मीना देवी ने कहा कि 23 जनवरी की बेटी घर से गई थी। अगले ही दिन उसका शव फोकल प्वाइंट इलाके में ही मिला था। उन्होंने कहा कि सोनिया इलाके में ही स्थित एक फैक्टरी में काम करती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन उसकी एक सहेली उसे घर से बुला कर ले गई थी। देर रात तक घर वापस न आने पर उन्होंने फैक्टरी जाकर पता किया तो वहां मालिक ने बताया कि सोनिया अपनी सहेली के साथ किसी पार्टी में गई है। अगले ही दिन सोनिया का शव सड़क किनारे मिला। पाला राम ने कहा कि जो लड़की उसे घर से बुला कर गई थी सोनिया की हत्या में उसी का हाथ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई गुरबक्शीश सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले में हर पहलु पर काम करने में जुटी है। जल्द ही मामले को सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed