{"_id":"ac4a667a399fc7c1aafad589f6c2f9bf","slug":"punjab-ludhiana-death-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में नहाते सीवरेज में गिरा बच्चा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में नहाते सीवरेज में गिरा बच्चा, मौत
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 28 Jul 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह हुई बारिश में गर्मी से राहत पाने के लिए नहा रहा एक बच्चा सीवरेज में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उसका साथी बाल-बाल बच गया।
घटना का पता उस समय चला जब मृतक बच्चे की चप्पलें पानी में तैरती दिखीं। परिजनों ने किसी तरह से उसे बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक बच्चे की पहचान महा सिंह नगर निवासी आकाश (10) के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान सुखविंदर सिंह के रुप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में सीवरेज बोर्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना डाबा के एसएचओ सब इंस्पेक्टर राजवंत सिंह ने कहा कि महा सिंह नगर इलाके में पिछले कुछ दिनों से सीवरेज का काम चल रहा है। इस वजह से कुछ सीवरेज खुले पड़े हैं। सोमवार की सुबह हुई भारी बारिश के बाद वहां पर काफी पानी भर गया था। गर्मी से राहत पाने के लिए इलाके के कुछ बच्चे पानी में खेल रहे थे। इस दौरान पानी में खेलते-खेलते आकाश सीवरेज में जा गिरा, जबकि सुखविंदर सिंह बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
आकाश के सीवरेज में गिरने का किसी को पता नहीं पता चला। कुछ समय बाद आकाश को उसके परिजन ढूंढते रहे। उसकी चप्पले पानी में तैरती देख उनके होश उड़ गए और उन्हें सब समझ में आया। उन्होंने तुरंत तुरंत सीवरेज की तरफ हाथ किया तो आकाश बीच में फंसा हुआ था। उन्होंने उसे बाहर निकाल कर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजवंत सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।