{"_id":"ea7cc1a3cacc733ee3de054baffd411c","slug":"punjab-ludhiana-crime-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम गोली मार कर पड़ोसी ने की महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेआम गोली मार कर पड़ोसी ने की महिला की हत्या
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 01 Jan 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समराला चौक के पास स्थित गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में बुधवार की देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब एक व्यक्ति ने मामूली बात को लेकर अपनी पड़ोसी महिला की गोली मार कर हत्या कर दी।
महिला की हत्या करने से पहले आरोपी ने हवा में भी दो गोलियां चलाईं। उसके बाद आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। मृतक की पहचान गुरु अर्जुन देव नगर निवासी सोनिया (40) के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी पूर्वी सतीश कुमार मल्होत्रा, थाना डिविजन सात के प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सूद पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने सोनिया के परिजनों की शिकायत पर उसके पड़ोसी परमिंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसीपी पूर्वी सतीश कुमार मल्होत्रा ने कहा कि सोनिया के 13 वर्षीय बेटे तरुण का आरोपी परमिंदर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान आरोपी परमिंदर ने उसे पीट दिया। तरुण ने घर जाकर इसकी जानकारी अपनी मां सोनिया को दी। सोनिया घर से पड़ोसी परमिंदर के पास झगड़े का कारण पूछने के लिए जा रही थी। दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान आरोपी परमिंदर सिंह अपने घर के अंदर चला गया।
वह अंदर से अपनी लाइसेंसी राइफल उठा कर लाया और उसने इलाके में दहशत फैलाने के लिए दो गोलियां हवा में चलाईं और एक गोली सीधे सोनिया पर चला दी जो सोनिया के मुंह पर जा लगी। इससे वे बुरी तरह से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। हत्या की वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
सतीश कुमार मल्होत्रा ने कहा कि पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्र्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वीरवार की सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिर तार कर लिया जाएगा।