फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, aligeation

इलाज के दौरान अस्पताल में एएसआई की मौत

Tue, 11 Feb 2014 10:09 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 11 Feb 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, aligeation
सिविल लाइन स्थित कुलवंत हार्ट सेंटर में पंजाब पुलिस के एएसआई अवनीश शर्मा की सोमवार को हुई मौत के बाद अस्पताल में हंगामा हो गया।
विज्ञापन


अवनीश के परिजनों ने अस्पताल के प्रबंधकों पर आरोप लगाया कि उनका इलाज सही तरीके से नहीं किया गया, जिस कारण उनके मरीज की मौत हुई है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। मंगलवार को अवनीश शर्मा के शव का पोस्टमार्टम करा वारिसों के हवाले कर दिया है। अवनीश के परिजनों ने शव अस्पताल के बाहर रख अस्पताल प्रबंधकों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

अवनीश के परिजनों ने आरोप लगाया कि एक पुलिस कर्मी की मौत के बावजूद पुलिस वाले कोई कार्रवाई नहीं करे। उलटा उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे इस मामले में समझौता कर लें। एक घंटा अस्पताल के बाहर प्रदर्शन और ट्रैफिक जाम करने के बाद पुलिस वालों ने मृतक के परिजनों को भरोसा दिलाया कि 24 घंटे जांच करने के बाद इस मामले में कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, अस्पताल प्रबंधकों का कहना है कि मरीज की हालत काफी खराब थी, जबकि इलाज सही तरीके से ही किया गया है। मंगलवार को मृतक के परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना लगाकर डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतक अवनीश के रिश्तेदार कुलदीप शर्मा ने कहा कि अवनीश पुलिस कमिश्नर दफ्तर के शिकायत विभाग में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 फरवरी से उनका इलाज चल रहा था, जिसके बाद उन्हें कहा गया कि उनके दिल के तीन वाल्व बंद हैं। आपरेशन करना पड़ेगा और साढ़े चार लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने डाक्टरों के कहने पर पैसे जमा करवा दिए और आपरेशन के चार घंटे बाद तीन डाक्टरों की टीम ने उनसे कहा कि उनके मरीज की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed