{"_id":"3f5ea8047c403e863112b4467e0efcee","slug":"punjab-lambi-harsimrat-kaur-badal-attack-on-captain-amrinder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरिंदर ने मुख्यमंत्री रहते बंद करवा दी थीं जनहित की योजनाएं : हरसिमरत कौर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरिंदर ने मुख्यमंत्री रहते बंद करवा दी थीं जनहित की योजनाएं : हरसिमरत कौर
ब्यूरो/अमर उजाला, (मान/लंबी, मुक्तसर)
Updated Sat, 04 Jul 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पूर्व
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अपनी ही पार्टी के अंदर लड़ाई चल रही
है।
जब कैप्टन मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने राज्य की सभी जनहित स्कीमें बंद कर दी थीं। अभी भी बतौर सांसद लोक सभा में वह बहुत कम ही नजर आए हैं। कैप्टन ने अपने क्षेत्र का कोई भी मुद्दा लोक सभा में नहीं उठाया। जबकि राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल हर समय लोगों का हित सोचते हैं और सुख-दु:ख में लोगों के साथ खड़े रहते हैं।
हरसिमरत बादल ने यह बात शुक्रवार की देर शाम लंबी हलके के गांव मान में पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। केंद्रीय मंत्री सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गांव मान में चल रही प्रगति रिपोर्ट का जायजा लेने पहुंची थीं।
इससे पहले ग्रामीणों को संबोधित करते हुए हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि सामूहिक भागीदारी से ही गांव का सर्वपक्षीय विकास संभव होगा। केंद्र सरकार ने दुर्घटना बीमा, जीवन बीमा तथा अटल पेंशन योजना शुरू की है। इस बार रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहनों को केंद्र सरकार की इन बीमा और पेंशन से संबंधित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को तोहफे के तौर पर दें।
आदर्श गांव मान में शौचालय बनाने पर खर्चे जाएंगे 22 लाख
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव मान में घरों में सौ फीसदी शौचालय बनाने की सहूलियत पर 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यही नहीं 62 लाख रुपये की लागत से गांव में कम्युनिटी हॉल बन रहा है। ग्रामीणों को फूड प्रोसेसिंग की सिखलाई भी दी गई है। इस मौके पवनप्रीत सिंह बॉबी बादल, उप मुख्यमंत्री के पीए अवतार सिंह वनवाला, मुख्यमंत्री के सहायक मीडिया सलाहकार हरजिंदर सिंह सिद्धू, सरपंच तेजा सिंह आदि भी उपस्थित थे।