{"_id":"76f3250c25419977eecf99a67df4cc6a","slug":"punjab-industrial-package-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब को औद्योगिक पैकेज न देने का विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब को औद्योगिक पैकेज न देने का विरोध
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 19 Jan 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब को औद्योगिक व्यापारिक पैकेज न देने के विरोध में पंजाब भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सरपाल की अध्यक्षता में भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने कहा कि अकाली और भाजपा वर्करों द्वारा कांग्रेस के सांसदों और मंत्रियों का घेराव किया जाएगा। जिसकी शुरुआत लुधियाना से कांग्रेस के सांसद और केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के घर से होगी।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए दिनेश सरपाल, अविनाश शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण बंसल ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार ने हमेशा ही पंजाब के हितों से खिलवाड़ किया है। पंजाब में अकाली भाजपा की सरकार होने के कारण केंद्र ने भेदभाव का रवैया अपनाते हुए पड़ोसी पहाड़ी राज्यों को तो औद्योगिक पैकेज दे दिया, लेकिन पंजाब को पैकेज न देकर पंजाब के उद्योग को तबाह करने की साजिश रच दी है।
दुख की बात है कि पंजाब से अधिकतर सांसद कांग्रेस के है। परनीत कौर और मनीष तिवारी केंद्रीय मंत्री भी हैं, लेकिन उन्होंने वोट की राजनीति के लिए पंजाब के उद्योग के हो रहे नुकसान को देख कर भी चुप्पी साधी हुई है। उन्हें पंजाब की जनता आगामी लोकसभा चुनावों में सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
जल्द ही पंजाब भाजपा के कार्यकर्ता विभिन्न जिलों में पंजाब के कांग्रेसी सांसदों और मंत्रियों के निवास स्थान के बाहर प्रदर्शन कर अपना विरोध करेगी। इसके लिए बीस जनवरी को भाजपा कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के घर का घेराव करेंगे। इस दौरान पुरषोतम मित्तल, गुरशरण सिंह मोनू, राजेश गुप्ता, विवेक टंडन, धर्मावती मिश्रा और सोमनाथ मग्गो सहित अन्य लोग हाजिर थे।