फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, hosiarpur, crime

नाबालिग छात्रा से दुराचार के प्रयास में डेरा प्रमुख गिरफ्तार

Mon, 27 Jan 2014 10:02 PM IST
अमर उजाला, होशियारपुर
अमर उजाला, होशियारपुर Updated Mon, 27 Jan 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
punjab, hosiarpur, crime
जिला पुलिस ने हरियाना थाने में एक धार्मिक डेरा द्वारा चलाए जा रहे स्कूल की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार करने के प्रयास के 15 दिन पुराने मामले में आरोपी डेरा प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसएसपी नरिंदर भार्गव ने बताया कि आरोपी को सोमवार को लुधियाना रेलवे स्टेशन से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जबकि वह भागने की फिराक में था। उसे अदालत में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में बाबा और और उसके सहयोगियों में से एक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके अनुसार पीड़िता डेरा गोबिंदपुरी नडाली के तत्वावधान में संचालित सिटी सेंट स्कूल की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि स्कूल की सुबह की प्रार्थना सभा चल रही थी कि चपरासी उसके पास आया। उसने उसे सिरोपा थमाते हुए उसे डेरा प्रमुख संत सरूप हरि को देकर आने के लिए कहा। पीड़िता ने
आरोप लगाया कि वह संत के कमरे में गई तो उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

इसके बाद उसने दुराचार करने की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया तो संत ने उसे चुप रहने को धमकाया कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो वह उसके परिवार को मार देंगे। वह भयभीत होकर चुप हो गई और शाम को घर पहुंची तो घटना के बारे में माता-पिता को बताया।


इस पर वह उसे लेकर थाने पहुंचे और पीड़िता के बयान पर आरोपी संत सरूप हरि और बलबीर सिंह निवासी नूरपुुर के खिलाफ दुराचार के प्रयास, आपराधिक साजिश सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज कर लिया। बलबीर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed