फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, hoshiarpur, suspend

सब इंस्पेक्टर ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित

Thu, 30 Jan 2014 10:41 PM IST
अमर उजाला, होशियारपुर
अमर उजाला, होशियारपुर Updated Thu, 30 Jan 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
punjab, hoshiarpur, suspend
एसएसपी होशियारपुर नरिंदर भार्गव ने अदालत के समक्ष एक आपराधिक मामले में चालान पेश करने में टालमटोल करके ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन के एक उपनिरीक्षक (एसआई) सरबजीत को निलंबित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी नरिंदर भार्गव ने वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे इस बात की पुष्टि की है कि माडल टाउन थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह को धोखाधड़ी के एक मामले में अदालत में चालान पेश करने में जानबूझ कर देरी के लिए निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि धोखाधड़ी के एक मामले में थाना माडल टाउन की पुलिस ने धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


मामले की जांच मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह के पास थी। उक्त इस मामले में शिकायतकर्ता ने एसएसपी नरिंदर भार्गव के पास इस बारे में शिकायत की कि उक्त एसआई जानबूझकर दो महीने से अधिक से उक्त मामले में अदालत में चालान पेश नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर एसएसपी ने मामले से संबंधित एसआई सरबजीत सिंह से इस बारे में पूछा और उक्त आरोप को लेकर स्पष्टीकरण मांगा। एसएसपी के मुताबिक सरबजीत ने उक्त आरोपों का खंडन किया और कहा कि चालान के अनुपालन के लिए प्रक्रिया जारी है और उसके पूरा होते ही अदालत के समक्ष चालान पेश कर दिया जाएगा। इस पर एसएसपी ने मातहत अमले से कहा कि मामले से संबंधित रिकार्ड लाने के लिए कहा। इस मामले की फाइल पढ़ने पर खुलासा हुआ कि चालान तो नवंबर माह से ही तैयार था।


एसएसपी भार्गव के मुताबिक फाइल के माध्यम से साबित हुआ कि सरबजीत ने उनके सामने भी झूठा बयान दिया है और चालान 28 नवंबर, 2013 से तैार है। इसके चलते आरोपी एसआई सरबजीत को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed