{"_id":"6943b3f699c399a7760d125f","slug":"punjab-former-minister-gurkirat-kotli-demand-resignation-of-panchayat-minister-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khanna: पंचायत मंत्री के इस्तीफे की मांग, जिप चुनाव में धांधली के खिलाफ कांग्रेस का हाईकोर्ट जाने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khanna: पंचायत मंत्री के इस्तीफे की मांग, जिप चुनाव में धांधली के खिलाफ कांग्रेस का हाईकोर्ट जाने का एलान
Thu, 18 Dec 2025 01:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:29 PM IST
सार
पंजाब के पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि नैतिकता के आधार पर पंचायत मंत्री तरूणप्रीत सिंह साैंद को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
खन्ना ब्लॉक समिति के पांच कैंडिडेट को सिरोपा पर डालकर सम्मान किया।
- फोटो : संवाद
विस्तार
ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों में कथित धांधली को लेकर पंजाब के पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोटली ने कहा कि नैतिकता के आधार पर पंचायत मंत्री तरूणप्रीत सिंह साैंद को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो कांग्रेस हाईकोर्ट का रुख करेगी।
हल्का खन्ना की ब्लॉक समिति में कांग्रेस को पांच और शिरोमणि अकाली दल को पांच सीटें मिलने को लेकर पूछे गए सवाल पर—क्या दोनों पार्टियां मिलकर काम कर सकती हैं—कोटली ने कहा कि लोगों के विकास के लिए कुछ भी किया जा सकता है, लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा।
वहीं ब्लॉक समिति के पूर्व अध्यक्ष सोनी ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मतदान और प्रक्रिया के दौरान अकाली दल और कांग्रेस के उम्मीदवारों के मोबाइल फोन बाहर रखवाए गए, जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को मोबाइल अपने पास रखने की अनुमति दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी से जुड़े कई लोगों के पास हथियार भी मौजूद थे, जिससे पूरे चुनावी माहौल पर सवाल खड़े होते हैं।