{"_id":"620e601b13b077681b3bdc25","slug":"punjab-chunav-2022-piyush-goyal-in-ludhiana-punjab-election-update-punjab-congress-punjab-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Chunav 2022: पीयूष गोयल ने बताया पंजाब में आतंकवाद का कारण, कहा- कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई की वजह से फैल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Chunav 2022: पीयूष गोयल ने बताया पंजाब में आतंकवाद का कारण, कहा- कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई की वजह से फैल रहा
Thu, 17 Feb 2022 08:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 17 Feb 2022 08:34 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार को पंजाब के लुधियाना पहुंचे। यहां उन्होंने उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान वह सत्तारूढ़ कांग्रेस पर जमकर बरसे।
विज्ञापन
लुधियाना पहुंचे पीयूष गोयल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार को पंजाब के लुधियाना के एक होटल में उद्योगपतियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अपनी अंदरूनी लड़ाई के कारण पंजाब में आतंकवाद फैला है और दिल्ली दंगों के लिए भी कांग्रेस ही जिम्मेदार है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी यह न भूलें कि अगर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग यहां रहते हैं तो पंजाब के लोग भी उत्तर प्रदेश और बिहार में बड़े आराम से रहते हैं।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम को ऐसा बयान देने से बचना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ उनका ससुराल है। वह मंत्री बनने के बाद पहली बार पंजाब में आए हैं, उनकी पत्नी का जन्म लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में हुआ था। पीयूष गोयल ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि पंजाब पर सबकी नजर है। प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग अपने नाम के साथ पति का नाम नहीं लगातीं और अब कह रही हैं कि पंजाब की बहू हूं। चन्नी ने जो बयान दिया वह निंदनीय है।
विज्ञापन
आप ने झूठे वादे किए हैं, 16 हजार मोहल्ला क्लीनिक बनाने के खोखले वादे कर जनता को गुमराह किया है। मोदी सरकार ने जो काम किया वह देश के सामने है। गोयल ने कहा कि लुधियाना औद्योगिक क्षेत्र में देश की शान है। लुधियाना देश के विकास का केंद्र है। लुधियाना को जितना आगे बढ़ना चाहिए था वह भ्रष्टाचार के कारण आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन
यहां पर जो अराजकता रही उसकी वजह से इंडस्ट्री परेशान रही है। माफिया राज ने पंजाब को घेरे रखा है। राज्य में हनी और मनी का खेल चल रहा है। मुख्यमंत्री के दावेदार आपस में प्रापर्टी बदलने की बात कर रहे हैं। आप ने दिल्ली में एक सिख को मंत्री नहीं बनाया। इस दौरान राष्ट्रीय जन शक्ति पार्टी ने भाजपा को समर्थन देने का एलान किया।