फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab: Chandrayaan-4 mission in 'process of developing', says ISRO chairman

Punjab: इसरो अध्यक्ष पहुंचे लुधियाना, बोले- चंद्रयान-4 मिशन पर किया जा रहा काम

Tue, 09 Apr 2024 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, लुधियाना
एएनआई, लुधियाना Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 09 Apr 2024 10:16 PM IST
सार

भारतीय आंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र-इसरो के चेयमैन डॉ. एस सोमनाथ मंगलवार को लुधियाना के सतपाल मित्तल स्कूल में पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को भी स्पेस साइंस में रूचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Punjab: Chandrayaan-4 mission in 'process of developing', says ISRO chairman
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मंगलवार को कहा कि चंद्रयान-4 मिशन प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष अनुसंधान एक सतत प्रक्रिया है और देश महान प्रगति के पथ पर है। डॉ. सोमनाथ ने कहा कि इसरो चंद्रमा के लिए अपने मिशन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए 2040 की शुरुआत में चंद्रमा पर उतरने का लक्ष्य रखा है और इसरो लगातार इसपर कार्य कर रहा है।

विज्ञापन


इसरो अध्यक्ष ने कहा कि अंतरिक्ष अनुसंधान के अलावा संगठन देश भर के छात्रों को विभिन्न प्रौद्योगिकी विकास परियोजनाओं में भी शामिल कर रहा है। पिछले साल अगस्त में भारत का चंद्र मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था।
विज्ञापन


इसरो चीफ ने कहा कि चंद्रयान तीन की सफलता के बाद अब इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान मिशन-4 पर काम कर रहे हैं। इस मिशन को लॉन्च करने से पहले चंद्रमा के बारे में हर तरह की जानकारियां इकट्ठा करने के लिए छोटे-छोटे क्राफ्ट भेजे जाएंगे। वहां से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर ही आगे कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा युवाओं के लिए भी इसरो कई प्रोजेक्ट चला रहा है और युवाओं को सर्टिफिकेट कोर्स भी कराए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed