{"_id":"679903dc0a23acba8502485a","slug":"pspcl-lineman-and-meter-reader-arrested-for-taking-bribe-in-ludhiana-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैप में फंसे घूसखोर: खराब बिजली मीटर बदलने के लिए मांगे 30 हजार, लाइनमैन और मीटर रीडर रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैप में फंसे घूसखोर: खराब बिजली मीटर बदलने के लिए मांगे 30 हजार, लाइनमैन और मीटर रीडर रिश्वत लेते गिरफ्तार
Tue, 28 Jan 2025 09:51 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 28 Jan 2025 09:51 PM IST
सार
शोरूम में खराब हुए मीटर को बदलने के लिए बिजली विभाग के दो कर्मचारियों ने उपभोक्ता से घूस मांग ली। 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के बाद भी बिजली मीटर नहीं बदला। विजिलेंस ने आरोपी लाइनमैन और मीटर रीडर को रिश्वत लेते दबोच लिया।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम की हिरासत में आरोपी ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) लाइनमैन और मीटर रीडर को गिरफ्तार किया है। दोनों कर्मी एक व्यक्ति से घूस ले रहे थे। पंजाब विजिलेंस ने दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फोकल प्वाइंट लुधियाना में तैनात लाइनमैन कमलप्रीत सिंह और मीटर रीडर कुलदीप सिंह को रिश्वत की दूसरी किस्त के तौर पर 5000 रुपये लेते गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायतकर्ता संदीप सिंह निवासी जमालपुर लुधियाना ने विजिलेंस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके शोरूम में खराब मीटर को बदलकर नया बिजली मीटर लगाने के लिए अप्लाई किया था। उक्त दोनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता से नया बिजली मीटर लगाने की एवज में 30 हजार रुपयेय की मांग की थी। आरोपियों ने कहा कि अगर नया मीटर लगवाना है तो घूस देनी पड़ेगी। यह सारी डील लाइनमैन कमलप्रीत सिंह ने की थी। दोनों आरोपी शिकायकर्ता से इस काम के लिए 20000 रुपये ले चुके थे, लेकिन बिजली मीटर नहीं बदला। इसलिए आरोपी10000 रुपये की और मांग कर रहा थे।
विज्ञापन
विजिलेंस ने शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद लुधियाना यूनिट की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी लाइनमैन और मीटर रीडर को शिकायतकर्ता के शोरूम में रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 5000 रुपये लेते हुए दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन