Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   AAP may change candidates for some seats following a survey.

Ludhiana News: सर्वे के बाद कुछ सीटों पर चेहरे बदल सकती है आप

Sat, 31 Oct 2026 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
AAP may change candidates for some seats following a survey.
चंडीगढ़। नई दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगा। हालांकि, इस सूची में पार्टी के मंत्रियों, अनुभवी विधायकों समेत हैवीवेट नेताओं के नाम शामिल रहेंगे। इस सूची के बाद जल्द ही अगली सूचियां भी जारी होंगी, मगर इससे पहले पार्टी हाईकमान कुछ सीटों पर चेहरे बदलने की तैयारी में है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पीएसी की बैठक में आप नेताओं ने इस बात पर भी सहमति जताई कि दो बार विधायक बन चुके नेताओं के भी टिकट नहीं काटे जाएंगे। उन्हें एक बार फिर जनता का भरोसा जीतने के लिए मैदान में उतारा जाएगा। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने हर सीट पर दो बार अपना चुनावी सर्वे करवाया है। सूत्र बताते हैं कि यह सर्वे पार्टी की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा नहीं उतरा है, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दावा करते हैं कि पिछली बार आप ने कुल 117 में से 92 सीटें जीती थीं और इस बार यह आंकड़ा 100 के पार जाएगा।
विज्ञापन

मान ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में आप सरकार दोबारा सत्ता में आएगी और मतदाताओं ने पहले से ही यह मन बना रखा है। उधर, पार्टी ने सर्वे के दौरान मौजूदा विधायकों के कामकाज, जनता से उनके जुड़ाव, उनके व्यवहार और उन्हें दोबारा मौका मिलना चाहिए या नहीं, समेत कई बिंदुओं पर सर्वेक्षण किया है। एक सर्वे पार्टी ने अपने स्तर पर किया है, जबकि दूसरा सर्वे निजी एजेंसी से करवाया गया है। इस सर्वे में सरकार के कामकाज को भी बड़ा आधार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेक्षण के बाद पीएसी की बैठक में आप के वरिष्ठ नेताओं ने उन नामों पर भी चर्चा की, जिनके टिकट कट सकते हैं। हालांकि, यह भी तय किया गया कि आगामी चुनाव पंजाब के विकास मॉडल के इर्द-गिर्द ही लड़ा जाएगा। इसके अलावा कुछ नए मुद्दे और गारंटियां मतदाताओं के समक्ष रखी जाएंगी। उन्हें यह भी बताया जाएगा कि पिछली बार की सभी गारंटियां सरकार ने चार साल में ही पूरी कर ली थीं और वे काम भी हुए, जिनकी गारंटी सरकार ने नहीं दी थी। विरोधियों के आरोपों पर पलटवार कैसे करना है, इस पर आने वाली बैठकों में पार्टी नेतृत्व मंथन करेगा।
बैठक में तय किया गया कि घोषणापत्र से इतर पांच साल में मान सरकार के कामकाज और विकास के आधार पर एक खास दस्तावेज तैयार किया जाएगा, जिसे डोर-टू-डोर अभियान के तहत मतदाताओं तक पहुंचाया जाएगा। चुनाव प्रचार का प्रमुख चेहरा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल रहेंगे। मंत्री अपने-अपने हलकों के अलावा अन्य हलकों में भी प्रचार अभियान की निगरानी करेंगे।
नए हलका प्रभारियों की नियुक्ति
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कई हलकों के प्रभारियों को बदल दिया है। चुनाव से पहले हलका प्रभारियों की नई नियुक्तियों के भी बड़े मायने हैं। इन नियुक्तियों को आगामी चुनाव के लिए संगठन मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि बैठक में कई ऐसे विधायकों और मंत्रियों के नामों पर विशेष तौर पर चर्चा हुई, जो इस कार्यकाल में विभिन्न कारणों से विवादों में रहे हैं। इनके टिकट भी कटने की अटकलें हैं।

2022 में भी आप ने सबसे पहले घोषित किए थे प्रत्याशी
पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के लिए आम आदमी पार्टी ने 12 नवंबर 2021 को 10 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। सभी 10 नाम मौजूदा विधायकों के थे। पार्टी ने यह कदम ऐसे समय उठाया था, जब उसके कुछ विधायक कांग्रेस में शामिल हो रहे थे। इस बार भी आप सबसे पहले अपने विधायकों की सूची जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed