{"_id":"570bce274f1c1b2a424a6ad9","slug":"protest-sanitation-employee-protest-in-barnala-barnala-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई सेवकों ने शव चौराहे पर रखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई सेवकों ने शव चौराहे पर रखकर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, भदौड़
Updated Mon, 11 Apr 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
नगर काउंसिल के तहत शहर की सफाई का कार्य करने वाले कच्चे और पक्के सफाई सेवक ने सोमवार शाम को करीब छह बजे मृतक सफाई सेवक का शव चौराहे पर रखकर काउंसिल अध्यक्ष, कर्मचारियों व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष मोहन लाल व पंजाब किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष बंत सिंह गरेवाल ने बताया कि काउंसिल के कर्मचारियों की सफाई सेवकों के प्रति भेदभाव वाली नीति रही है। एक वर्ष से कई बार वेतन प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ा है।
उन्होंने बताया कि सफाई सेवक भीम सैन कच्चा सफाई सेवक था। उसे 5 अप्रैल को बीमारी के कारण बरनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी मृत्यु सोमवार सुबह हो गई। मोहन लाल ने बताया कि भीम की 2011 में से चार महीनों और चालू वर्ष की तीन महीनों की तनख्वाह नहीं दी गई थी। वे बीमार हुआ तो भी वेतन नहीं मिला। अगर उसको समय पर वेतन मिलता तो इलाज हो सकता था और शायद वे न मरता।
उन्होंने बताया कि जब नगर काउंसिल कर्मचारियों से इस संबंधी बात की गई तो उन्होंने कहा कि मरने वाला उनका कर्मचारी ही नहीं था तो उससे हमें क्या लेना देना। इससे गुस्साए सफाई सेवकों ने भीम सैन का शव नगर काउंसिल के सामने व तीनकोनी चौराहे पर रखकर नगर काउंसिल के कर्मचारियों, नगर काउंसिल के अध्यक्ष प्रमजीत कौर व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस दौरान पंजाब किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष बंत सिंह गरेवाल, सुखदेव सिंह, गुरदीप सिंह, दर्शन सिंह भलेरिया, सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष एम. लाल, राज मोहन, दीपक कुमार, संदीप कुमार उपस्थित थे।
नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी बलजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही ज्वाइन किया है। मामले संबंधी जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर काउंसिल अध्यक्ष से इस संबंध में बात नहीं हो सकी।