{"_id":"57d2ea9d4f1c1ba83031b5a2","slug":"protest-protest-of-students-in-ludhiana-ludhiana-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली पदों को भरने की मांग के लिए प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली पदों को भरने की मांग के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग में खाली पदों को भरने की मांग को लेकर धरने पर बैठे पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के विद्यार्थियों का रोष प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा।
पीएयू गेट नंबर 2 के बाहर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के समर्थन में आम आदमी पार्टी के नेता अहबाब सिंह ग्रेवाल और अकाली दल के पार्षद मनवीर संधू विद्यार्थियों के समर्थन में पहुंचे। ग्रेवाल ने कहा कि वह विद्यार्थियों का सहयोग करेंगे। वहीं अकाली नेता मनवीर संधू ने भी सरकार से साथ विद्यार्थियों की मांगों के संबंध में मीटिंग जल्द करवाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने राज्य सरकार और मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। स्टूडेंट्स ने कहा कि कृषि विभाग के विकास अफसर के जहां 600 पद खाली पड़े हैं वही बागबानी में भी कई पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि 2011 के बाद पीएयू सहित 70 कृषि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से हर साल हर कॉलेज से 100 स्टूडेंट पासआउट हुए हैं। साल 2016 तक निकलने वाले सारे बैच बेरोजगार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डीन कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एचएस धालीवाल ने उन्हें बुलाया था। विद्यार्थियों ने मांग पत्र और अन्य कागज धालीवाल को सौंपे। धालीवाल ने कहा कि यह फाइल वह वीसी को सौंपेंगे ताकि विद्यार्थियों को मांगों को आगे तक पहुंचाकर इसका हल निकाला जा सके। विद्यार्थियों ने कहा कि उनके साथ होने वाले खिलवाड़ को अब स्वीकार नहीं करेंगे। जब तक मांगे नहीं मानी जाती संघर्ष जारी रखा जाएगा।