{"_id":"579a31fb4f1c1b394f21e985","slug":"protest-protest-against-stray-cattle-bhatinda-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पशुओं को सजाकर निगम दफ्तर तक निकाली बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस पशुओं को सजाकर निगम दफ्तर तक निकाली बारात
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 28 Jul 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा में आवारा पशुओं को बारात के रूप में नगर निगम के दफ्तर पहुंचे पूर्व पार्षद विजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में घूम रहे लावारिस पशुओं से परेशान लाइनोपार क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया।
पूर्व पार्षद विजय कुमार की अगुवाई में लावारिस पशुओं का शृंगार करके हार पहनाए गए। इसके बाद वह बारात के रूप में नगर निगम के दफ्तर पहुंचे, लेकिन कर्मियों ने गेट बंद कर दिए। इस दौरान लोगों ने नगर निगम के कमिश्नर और मेयर के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया।
पूर्व पार्षद विजय कुमार ने बताया कि लावारिस पशुओं की वजह से हर रोज कीमती जानें और लोगों के जख्मी होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। उन्होंने कहा कि कई लावारिस पशु खुद जख्मी हैं, जिनको भयानक बीमारियां लगी हुई हैं। वह लोगों के घरों में दाखिल होकर भयानक बीमारियों को आमंत्रण दे रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम लोगों से मोटा गो टैक्स वसूल कर रहा है, पर उसकी जगह पर प्रयोग नहीं कर रहा है। यही वजह है कि आज भी शहर में करीब 5 हजार लावारिस पशु सरेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन पशुओं पर काबू पाया जाए या इनको किसी जगह पर शेड डालकर इनकी देखभाल की जाए। संघर्ष के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब नगर निगम के कुछ अधिकारियों की पार्षद से तीखी बहस भी हुई। मौके पर पहुंचे निगम अधिकारियों के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।