{"_id":"badecba271975e8071fda7d4d151782b","slug":"protest-against-government-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले कानून का विरोध, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले कानून का विरोध, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/मोगा
Updated Thu, 10 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव अधिकार दिवस के मौके प्रदेश की पांच दर्जन से अधिक संघर्षशील किसान मजदूर संगठनों ने काले कानून के खिलाफ सांझे मोर्चो के बैनर तले राज्य सरकार का पुतला फूंका। मुख्य चौक के अलावा निहाल सिंह वाला, धर्मकोट और बाघापुराना में भी किसान-मजदूर और कर्मी जत्थेबंदियों ने राज्य सरकार के खिलाफ रोष का प्रकट किया। इस मुद्दे पर 23 दिसंबर को देश भक्तहाल जालंधर में प्रदेश कन्वेंशन का एलान किया गया है। नेचर पार्क में भारतीय किसान यूनियन एकता उगाहूं के प्रदेश महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां के नेतृत्व में किसान मजदूर और कर्मचारी जत्थेबंदी नेताओं ने रोष धरने के बाद शहर में मार्च निकाला। बाद में मुख्य चौक में राज्य सरकार का पुतला फूंका। किसान नेता सुखदेव सिंह कोकरी ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी की तरफ पास किया गया यह कानून ब्रिटिश साम्राज्य के काले कानूनों का बदलवा रूप है। कीरती किसान यूनियन के जिला प्रधान दविंदर सिंह घाली ने कहा कि लोग अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग और प्राप्ति के लिए संघर्ष के लिए मजबूर होते हैं। इस दौरान छिंदर सिंह झंडेआना शर्की, बिक्कर सिंह चूहड़चक, दर्शन सिंह तूर मौजूद थे।
विज्ञापन