फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Proposal passed against agricultural bills in three gram panchayats of Sangrur

संगरूर की तीन ग्राम पंचायतों में कृषि विधेयकों के खिलाफ प्रस्ताव पारित

Sun, 27 Sep 2020 05:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Proposal passed against agricultural bills in three gram panchayats of Sangrur
खनौरी के गांव चट्ठा गोबिंदपुरा में ग्राम सभा दौरान कृषि विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित करते ग्र? - फोटो : SANGOOR
केंद्र सरकार के कृषि विधेयकों के खिलाफ किसान संगठनों व अन्य वर्गों ने आंदोलन छेड़ रखा है। वहीं गांवों की पंचायतों ने ग्राम सभाएं बुलाकर कृषि विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव डालने शुरू कर दिए हैं। यह प्रस्ताव प्रदेश और केंद्र सरकार के अलावा राष्ट्रपति को भेजे जाएँगे।
विज्ञापन

खनौरी के गांव चट्ठा गोबिंदपुरा की ग्राम पंचायत व गांव निवासियों ने सर्वसम्मति से कें द्र सरकार कृषि विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। साथ ही मांग की कि कृषि विधेयकों को रद्द करके किसानों को बचाया जाए। गांव के सरपंच निशान सिंह ने कहा कि पूरे गांव निवासियों ने इकट्ठा होकर ग्राम पंचायत ने कृषि विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव डाला है।
विज्ञापन

दिड़बा के गांव शादीहरी में भाकियू किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह शादीहरी ने बताया कि गांव के पार्क में ग्राम सभा बुलाई गई, जिसमें पंचायत, गांव के सभी सामाजिक, धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने कृषि विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव को समर्थन दिया। गांव की सरपंच गुरप्रीत कौर ने बताया समूची पंचायत को साथ लेकर खेती विधेयकों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहरागागा की ग्राम पंचायत नंगला की सरपंच जसविंदर कौर के नेतृत्व में प्रस्ताव पास कर राष्ट्रपति से किसान विरोधी विधेयक रद्द करने की मांग की गई। सरपंच जसविंदर कौर ने कहा कि यह विधेयक किसान विरोधी हैं। इससे सरकारी मंडीकरण की व्यवस्था खत्म हो जाएगी, जिससे केवल किसान ही नहीं बल्कि मजदूर, दुकानदार, आढ़ती, ट्रांसपोर्टर व अन्य खेती से जुड़े वर्ग तबाह हो जाएंगे। इसलिए इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed