{"_id":"6ca4e706c4c57845565c176466b68db0","slug":"programme-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौदह गांव को पचास लाख की ग्रांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौदह गांव को पचास लाख की ग्रांट
Updated Thu, 19 Dec 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने वीरवार को गांव हजूर में संगत दर्शन के दौरान 14 गांव को पचास लाख रुपये से अधिक की ग्रांट चेक वितरित किए।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य के सारे गांव की सड़कों के निर्माण कार्य और मरम्मत के लिए करीब 1700 करोड़ रुपये का बजट है।
इस राशि से राज्य के सभी गांव की सड़कों का काम अगले दस दिन में शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सड़के बिना किसी विभागीय रुकावट के तय समय में पूरी की जाएगी।
राज्य के सारे प्रमुख शहरों को फॉर या सिक्स लेन से जोड़ा जाएगा। ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से गांव गांव में जाकर लोगों की परेशानियां सुन उन्हें मौके पर ही हल किया जाएगा।
विज्ञापन
वह पांच जनवरी तक हलके के सभी गांवों में संगत दर्शन करेगें। अंत में उन्होंने गांव के विकास कार्य के लिए अवश्य ग्रांट की जरूरत होने पर उसे देने की घोषणा भी की।