फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   politics, rahul gandhi in punjab, punjab politics

प्रदेश में राहुल गांधी का दौरा जल्द 

Sat, 08 Oct 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 08 Oct 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
politics, rahul gandhi in punjab, punjab politics
Rahul Gandhi - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा कर वापस दिल्ली आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब पंजाब में तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह मंडियों में प्रदेश के किसानों से मिलकर उनकी मुश्किलों को सुनेंगे। उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन


राहुल गांधी के नजदीकी सूत्रों के अनुसार इस दौरे को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है। 15 से 20 अक्तूबर के बीच राहुल गांधी के पंजाब में तीन दिवसीय दौरा करने की संभावना जताई जा रही है। इस तैयारी के लिए पंजाब कांग्रेस कमेटी और प्रशांत किशोर की टीम आपस में तालमेल कर काम में जुटे हुए है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कांग्रेस उपाध्यक्ष के दौरे से पहले कांग्रेस और प्रशांत किशोर की टीम 50 हजार किसानों के फार्म भरवाएगी। इन फार्मों में कांग्रेस की ओर से किसानों के कर्ज माफी करने और उनकी जमीनों की नीलामी रोकने का वादा किया जाएगा लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी रैलियों में पहले ही एलान कर चुके है कि पंजाब मेें कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि राहुल व कैप्टन का दौरा एशिया की सबसे बडी मंडी खन्ना से शुरू हो सकता है। इसके अलावा दोनों नेता किसानों के साथ-साथ मंडियों में कांग्रेसी वर्करों व आम लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं। इस दौरान रोड शो भी निकाला जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed