फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   politics, politics on dsp in ludhiana, ludhiana politics

डीएसपी दाखा को डाली प्राउड टू भी अकाली स्टीकर वाली दोशाला

Fri, 14 Oct 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) Updated Fri, 14 Oct 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
politics, politics on dsp in ludhiana, ludhiana politics
मुल्लांपुर में डीएसपी को प्राउड टू बी अकाली की दोशाला पहनाते कांग्रेसी नेता। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेसी वर्कर शुक्रवार को जाट महासभा के मालवा जोन के इंचार्ज और सीनियर कांग्रेसी नेता मेजर सिंह मुल्लांपुर और जगपाल सिंह खंगूड़ा की अगुवाई में डीएसपी दाखा के दफ्तर में पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने डीएसपी अजय राज सिंह से कहा कि वह उन्हें सम्मानित करने आए हैं। इसके बाद कांग्रेसियों ने डीएसपी के गले में प्राउड टू भी अकाली के स्टीकरों वाली दोशाला डाल दी। 
विज्ञापन


मेजर सिंह और जगपाल सिंह खंगूड़ा ने कहा कि सब डिविजन दाखा के अधीन आते पुलिस थाने और चौकी में पिछले नौ सालों में अकाली दल के नेताओं के इशारे पर कई कांग्रेसी वर्करों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए हैं। पुलिस प्रशासन अपनी ड्यूटी भूल कर अकाली जत्थेदारों के रुप में काम कर रहे हैं, जिस कारण आज डीएसपी को यह सम्मान दिया गया है कि वह अकाली जत्थेदार के रुप में अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर तेलू राम बंसल, ईशर इकबाल सिंह दियोल और जसपाल सिंह गिल मौजूद थे। इससे पहले लुधियाना में कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नाम एक मांग पत्र तहसीलदार गुरप्यार सिंह और डीएसपी अजय राज सिंह को सौंपने गए। 


कांग्रेसी नेताओं पर होगी कार्रवाई : डीएसपी
डीएसपी अजय राज सिंह ने कहा कि सब डिवीजन दाखा के अधीन आते इलाके में किसी व्यक्ति पर नाजायज मामला दर्ज नहीं किया गया है। कांग्रेसी नेता अपनी राजनीतिक लड़ाई को अपनी मशहूरी के लिए सरकारी अफसरों तक ले आए हैं, जो काफी छोटी हरकत है। दफ्तर में आकर ऑन ड्यूटी गुमराह कर घटिया हरकत करने वाले कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed