फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   politics on smart city

स्मार्ट सिटी : सत्तापक्ष और विपक्ष में श्रेय लेने की होड़

Fri, 29 Jan 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Fri, 29 Jan 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
politics on smart city
स्मार्ट सिटी के पहले बीस शहरों की सूची में शामिल होने से लुधियाना में जहां लोग खुश हैं, वहीं सत्तापक्ष और विपक्ष में इसका श्रेय लेने की होड़ शुरू हो गई है। अकालियों का दावा है कि डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की मेहनत रंग लाई है, वहीं कांग्रेसियों का तर्क है कि सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने इसके लिए जबरदस्त लॉबिंग की थी। हालत यह है कि पहले केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी स्कीम को सपना करार देने वाले कांग्रेसी नेता भी अब इसकी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने लड्डू बांटे
शुक्रवार को घंटाघर में भाजपाइयों ने स्मार्ट सिटी का जश्न मनाया और लड्डू बांटे। भाजपा के जिला प्रधान परवीन बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार ने लुधियाना को स्मार्ट सिटी में शामिल करके शहरवासियों को तोहफा दिया है।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने सांसद बिटटू को थैंक्यू कहा
कांग्रेसी विधायक भारत भूषण आशू, सुरिंदर डाबर, जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह गोगी और अन्य कांग्रेसियों ने लुधियाना के स्मार्ट सिटी में आने पर सांसद बिट्टू का धन्यवाद किया और उनको लड्डू खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी मंत्रालय से वीडियो कांफ्रेंस
स्मार्ट सिटी के लिए शुक्रवार को निगम के अफसरों ने डीसी दफ्तर के मार्फत शहरी विकास मंत्रालय के अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। निगम आयुक्त जीके सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) की स्थापना की जाए और एसपीवी के सीईओ का चुनाव किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्मार्ट सिटी के लिए एक सलाहकार कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। इन दोनों कामों के लिए निगम ने आज सरकार को लिखित तौर पर सूचित कर दिया है। जल्दी ही एसपीवी और कमेटी का गठन कर दिया जाएगा। इसके बाद स्मार्ट सिटी के लिए काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed