{"_id":"6a9b8a8342bdf3bc5a0f2edd","slug":"political-battle-over-drug-issue-ravneet-bittu-shares-video-police-call-it-publicity-stunt-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे पर सियासी जंग: रवनीत बिट्टू ने वीडियो शेयर किया, पुलिस ने बताया पब्लिसिटी स्टंट; क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे पर सियासी जंग: रवनीत बिट्टू ने वीडियो शेयर किया, पुलिस ने बताया पब्लिसिटी स्टंट; क्या है पूरा मामला
Sat, 05 Sep 2026 08:50 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: Nivedita
Updated Sat, 05 Sep 2026 08:50 AM IST
सार
पंजाब में नशे के नाम पर भ्रामक सामग्री वायरल होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह ने भी एक ऐसा वीडियो साझा किया था। पुलिस पड़ताल में वह वीडियो राजस्थान से संबंधित पाया गया था।
विज्ञापन
रवनीत बिट्टू
- फोटो : @RavneetBittu
विस्तार
पंजाब में नशे के फर्जी वीडियो को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने एक युवक का बेसुध अवस्था में वीडियो साझा कर सरकार पर निशाना साधा था। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए किया गया पब्लिसिटी स्टंट था।
बिट्टू ने इस वीडियो के जरिये मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के रंगला पंजाब नारे को बेबुनियाद बताया था। लुधियाना पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की।
पुलिस ने मॉडल टाउन इलाके से संबंधित युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने कोई नशा नहीं किया था। उसने अपने साथी के साथ मिलकर इंटरनेट मीडिया पर अधिक व्यूज पाने के लिए बेसुध होने का नाटक किया था। युवक ने पहले भी ऐसे फर्जी वीडियो अपलोड करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
पुलिस अब कानून के अनुसार मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। युवक का डॉक्टरी मुआयना कराया जा रहा है ताकि उसके बयान की सच्चाई की पुष्टि हो सके। पुलिस विभाग ने युवक के बयान की क्लिप जारी कर वीडियो को पब्लिसिटी स्टंट बताया।
पहले भी सामने आए ऐसे मामले
पंजाब में नशे के नाम पर भ्रामक सामग्री वायरल होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह ने भी एक ऐसा वीडियो साझा किया था। पुलिस पड़ताल में वह वीडियो राजस्थान से संबंधित पाया गया था। ऐसे मामलों से सोशल मीडिया पर फर्जी जानकारी के प्रसार की चुनौती सामने आती है।