फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police seized 80879 bundles of chinese dor 90 FIR DGP Arpit Shukla warned shopkeepers

चाइनीज डोर पर एक्शन : पंजाब पुलिस ने जब्त किए 80,879 बंडल, 90 FIR, डीजीपी अर्पित शुक्ला ने दी चेतावनी

Wed, 22 Jan 2025 09:28 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 22 Jan 2025 09:28 PM IST
सार

पंजाब में पिछले 20 दिनों में पुलिस टीमों ने सूबे में 80,879 बंडल चीनी डोर जब्त किए हैं और 90 एफआईआर दर्ज की हैं। यह जानकारी विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बुधवार को साझा की है।  

विज्ञापन
Police seized 80879 bundles of chinese dor 90 FIR DGP Arpit Shukla warned shopkeepers
दुकानदारों से बात करते डीजीपी अर्पित शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में चाइनीज डोर (चीनी मांझा) लोगों के लिए मौत की डोर साबित हो रहा है। पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली यह डोर इतनी खतरनाक है कि इसकी चपेट में आने से कई लोग मौत के मुंह में जा चुके हैं। बावजूद सूबे में यह जानलेवा डोर चोरी छिपे बिक रही है। ऐसे में पंजाब पुलिस ने चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्ती करते हुए इसका इस्तेमाल करने वालों और बेचने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस की तरफ से चीनी डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पिछले 20 दिनों में पुलिस टीमों ने राज्यभर में 80,879 बंडल चीनी डोर जब्त किए हैं और 90 एफआईआर दर्ज की हैं। यह जानकारी विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बुधवार को साझा की है।  

विज्ञापन


सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने पतंग उड़ाने वाली घातक चीनी डोर ‘मांझा’ के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशानुसार घातक चीनी डोर की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना है। 
विज्ञापन


अपील के साथ दुकानदारों को चेताया
डीजीपी अर्पित शुक्ला ने जालंधर पुलिस आयुक्त (सीपी) स्वप्न शर्मा और लुधियाना सीपी कुलदीप सिंह चहल के साथ बुधवार को दोनों शहरों के स्थानीय बाजारों का दौरा किया। उन्होंने पतंग विक्रेताओं से बातचीत कर उन्हें चीनी प्लास्टिक डोर न बेचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दुकानदारों से मांझा की अवैध बिक्री या उपयोग की रिपोर्ट करने की अपील की और चेतावनी दी कि इस गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ेगी
इसके साथ ही डीजीपी ने गणतंत्र दिवस-2025 को ध्यान में रखते हुए जालंधर और लुधियाना में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा भी की। उन्होंने इन शहरों के महत्वपूर्ण स्थानों पर योजनाबद्ध और रणनीतिक छापेमारी की। विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने जालंधर और लुधियाना आयुक्तालय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी व गश्त तेज करने के निर्देश दिए।


पुलिस नाके बढ़ाने के निर्देश
डीजीपी ने व्यस्त बाजार, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश देते हुए व्यापक सुरक्षा उपायों की एक श्रृंखला भी शुरू की। डीजीपी ने सभी सीपीज/एसएसपीज को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में पुलिस नाकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी इन नाकों से गुजरने वाले अधिकतम वाहनों की पूरी जांच सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed