फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police searching for businessman's killers in Barnala, Sangrur, Sunam

Ludhiana News: व्यापारी के हत्यारों को बरनाला, संगरूर, सुनाम में तलाश रही पुलिस

Mon, 30 Oct 2023 07:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 30 Oct 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
Police searching for businessman's killers in Barnala, Sangrur, Sunam
सात संदिग्ध लोगों को पुलिस ने बुलाकर की पूछताछ
विज्ञापन

जल्द कांट्रैक्ट किलर तक पहुंचना चाहती पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। माल रोड अध्यक्ष व व्यापारी हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की हत्या के मामले में पुलिस बदमाशों को दूसरे जिलों में ढूंढ रही है। पुलिस की ओर से मुख्य तौर पर बरनाला, संगरूर, सुनाम एरिया में बडे स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गोली चलाने वाले दोनों किसी गांव से संबंधित बताएं जा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि जिस तरह हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की हत्या की गई वह तरीका सुपारी किलर का है। जिसके चलते पुलिस दोनों बदमाशों तक जल्द पहुंचकर कांट्रैक्ट किलर को बेनकाब करना चाहती है। हालांकि पुलिस की ओर से शनिवार शाम से ही तेजी से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने अब तक 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल लिया है, लेकिन आरोपियों के बारे में कुछ खास हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सोमवार को सीआईए ने कुछ संदिग्ध लोगों को सीआईए कार्यालय में बुलाकर पूछताछ की है। जिस हथियार से हरजिंदर की हत्या की गई है, वह किसी गैंगस्टर के जरिये ही बदमाशों को मुहैया करवाया गया है। सूत्रों ने बताया कि बुधवार तक उक्त मामलें में पुलिस बडा खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार शाम को जब माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह उर्फ मेला अपनी दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए फोन देख रहे थे तो बाइक पर मुंह ढककर आए दो युवकों ने बाइक पर बैठे बैठे हरजिंदर सिंह उर्फ मेला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed