Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmers lay siege to SSP office in Jagraon

जगरांव में किसानों ने घेरा एसएसपी दफ्तर: किसान नेता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराजगी

Fri, 13 Nov 2026 03:13 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव Published by: Nivedita Updated Fri, 13 Nov 2026 03:13 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के जिला सचिव इंदरजीत सिंह निवासी अगवाड़ लोपो पर 10 अक्तूबर की रात हमला किया गया था। ये हमला पैसे के लेन-देन की रंजिश में करने का आरोप है। आरोपियों पर कार्रवाई न होने से किसान संगठनों में रोष है।

विज्ञापन
Farmers lay siege to SSP office in Jagraon
किसान संगठनों ने घेरा एसएसपी दफ्तर - फोटो : संवाद

विस्तार

किसान नेता पर हुए हमले के करीब एक महीने बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज किसान संगठनों ने शुक्रवार को जगरांव में एसएसपी कार्यालय का घेराव कर पुलिस के खिलाफ रोष जताया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते हमले के मामले में नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


किसान नेता कमलजीत खन्ना ने बताया कि करीब एक महीने पहले किसान नेता पर हमला हुआ था। इस मामले में थाना सिटी में 6 आरोपियों को नामजद करते हुए 15 से 20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अब तक केवल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन वे भी जमानत पर बाहर आ चुके हैं। इसके बावजूद बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन




तहसील चौक से एसएसपी दफ्तर तक निकाला मार्च
पुलिस कार्रवाई से नाराज किसान संगठनों ने तहसील चौक से एसएसपी कार्यालय तक रोष मार्च निकाला और कार्यालय का घेराव किया। किसान नेताओं ने एसएसपी से मांग की कि हमले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा किसान नेता कमलजीत खन्ना ने सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग उठाई। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

यह था पूरा विवाद 
करीब एक महीने पहले पुलिस को दिए बयान में इंदरजीत सिंह निवासी अगवाड़ लोपो ने बताया कि वह भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के जिला सचिव हैं। नई दाना मंडी जगरांव के पीछे कोठे आठ चक्क रोड पर उन्होंने धान की छंटाई और सफाई के लिए मशीनरी लगा रखी है, जहां दिन-रात मजदूर मौजूद रहते हैं। उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर की रात करीब 8 बजे वह मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में बलबीर सिंह उर्फ बीरी ने उन्हें रोककर मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। 

इंदरजीत सिंह के अनुसार, रात करीब 10 बजे वह अपने बेटे इंदरप्रीत सिंह के साथ स्कॉर्पियो में मशीनरी वाले स्थान पर पहुंचे थे। वहां मजदूरों से बातचीत कर रहे थे कि तभी बलबीर सिंह उर्फ बीरी अपने बेटे और मनप्रीत सिंह उर्फ पीता, अजयदीप सिंह, संदीप सिंह, करण सिंह समेत 15-20 अज्ञात लोगों के साथ स्विफ्ट कार और 6-7 मोटरसाइकिलों पर वहां पहुंच गया।

आरोप है कि बलबीर सिंह ने ललकारा मारते हुए आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और जान से मारने की नीयत से डंडों, लाठियों और किरपानों से गाड़ी पर हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने किसी तरह गाड़ी भगाकर अपनी जान बचाई, लेकिन हमलावरों ने पीछे से पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिससे स्कॉर्पियो को काफी नुकसान पहुंचा। 


पैसों के लेन-देन की रंजिश में हमला
इंदरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि मनप्रीत सिंह उर्फ पीता से उन्होंने पैसे लेने थे। जब उन्होंने अपने पैसे मांगे तो आरोपी ने घर आकर उन्हें धमकियां दी थीं। इस संबंध में उन्होंने पहले भी शिकायत दी थी। इसी रंजिश के चलते हमला किए जाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed