फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   police, not, taken, action,

भाजपा ने पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

Thu, 28 Jan 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Thu, 28 Jan 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
police, not, taken, action,
न्यू कुंदन पुरी के जवंदा विहार इलाके में देर शाम दो गुटों में झड़प के दौरान गोली चलने के मामले में पुलिस की सुस्त कार्रवाई के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। जिला भाजपा प्रधान परवीन बंसल ने शुक्रवार को कांफ्रेंस करके पुलिस के राजनीतिकरण पर चिंता जताई है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित इलाके के पुलिस अधिकारी ने आरोपियों को बचाने के लिए सबूत मिटाने का प्रयास किया और पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाकर समझौता कराने की कोशिश की। बंसल ने साफ किया है कि भाजपा जनता के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने मांग की है कि चौकी जगतपुरी के प्रभारी को सस्पेंड करके इस मामले में उनकी भूमिका की जांच की जाए।
विज्ञापन


बंसल ने कहा कि जवंदा विहार इलाके में फैक्टरी बनाने को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक गुट के सदस्य ने गोली चला दी। दूसरे गुट के लोगों ने इकाई के संचालक नरिंदर हैप्पी से मारपीट भी की। इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर आरोपी समझौते के लिए दबाव बनाने लगे। मौके पर पहुंचे भाजपा के जिला प्रधान परवीन बंसल ने पुलिस कमिश्नर को इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंसल ने कहा कि पुलिस ने धारा 323, 148 और 149 इत्यादि लगाकर केस कमजोर करने का प्रयास किया। वीरवार को फिर इलाके के लोगों ने रोष जताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307 भी लगा दी। बंसल ने मांग की है कि चौकी जगतपुरी प्रभारी को सस्पेंड किया जाए और मामले की गहन छानबीन की जाए। यदि ऐसा न किया गया तो इसकी शिकायत डीजीपी से की जाएगी। वहीं जगतपुरी चौकी प्रभारी सुखविंदर सिंह का कहना है कि उनको जो शिकायत मिली थी, उसी के अनुसार कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने किसी का पक्ष नहीं लिया। उन पर लगाए जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed